फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF in-charge won bronze medal in international sportsa

Aligarh News: अंतरराष्ट्रीय खेलों में आरपीएफ प्रभारी ने जीता कांस्य पदक

Sat, 05 Jul 2025 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
RPF in-charge won bronze medal in international sportsa
अमेरिका के बर्मिंघम में 27 जून से 06 जुलाई तक आयोजित हो रहे ''वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम-2025'' में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की आरपीएफ पोस्ट हाथरस सिटी में कार्यरत निरीक्षक रणजीत यादव ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 50 वर्ष आयु वर्ग में 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट हाथरस के निरीक्षक रणजीत यादव ने कांस्य पदक जीता है। यह एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आरपीएफ की पहली उपलब्धि है। उन्होंने रेलवे के सभी विभागों में कार्यरत खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित सभी शाखा अधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed