{"_id":"610c41ea8ebc3e88de6381f4","slug":"rpf-caught-accused-city-office-news-ali2699746113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः झारखंड में हत्या कर भागा आरोपी आरपीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः झारखंड में हत्या कर भागा आरोपी आरपीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन
झारखंड के घाघरा-गुमला में युवक की हत्या कर भागे आरोपी को आरपीएफ अलीगढ़ की टीम ने मुरी एक्सप्रेस से अलीगढ़ जंक्शन पर पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक गुमला की ओर से आरपीएफ को सराहनीय सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
आरपीएफ अलीगढ़ के पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि झारखंड के घाघरा- गुमला क्षेत्र के जिलिंगसिरा गांव के घूरा मुंडा नाम के युवक की हत्या कर जिलिंगसिरा नदी के पुल के पास शव को फेंका गया था। जांच में झारखंड पुलिस को पता चला कि घूरा मुंडा को कुछ युवकों के साथ पोढ़ी चौक के पास देखा गया था।
घटना में उसके गांव का अविनाश शामिल था। वह घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के लिए निकल गया। झारखंड पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की, जिसमें पता लगा कि वह मुरी एक्सप्रेस में सवार है। लोकेशन अलीगढ़ जंक्शन के नजदीक ट्रेस हुई। झारखंड पुलिस की सूचना पर आरोपी अविनाश को मुरी एक्सप्रेस से उतार लिया गया। झारखंड पुलिस भी पीछा करते यहां आ गई। पुलिस आरोपी को पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई है। चमन सिंह के मुताबिक अविनाश ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उनके दो साथी बबलू मुंडा एवं सतीश उरांव निवासी जिला जिलिंगसिरा, झारखंड भी हत्या में शामिल थे।