फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF alert after death of laborers sleeping on railway track in Aurangabad

औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर सोए मजदूरों की मौत के बाद आरपीएफ सजग

Sat, 09 May 2020 07:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
RPF alert after death of laborers sleeping on railway track in Aurangabad
ओरंगाबाद हादसे के बाद रेलवे ट्रेक पर गश्त करते आरपीएफ कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर सोए 16 मजदूरों के मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अलर्ट किया गया है। ट्रैक किनारे 24 घंटे की पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिविल पुलिस को भी इस काम में लगाया गया है। रेल मंत्रालय ने सख्त आदेश दिए हैं कि प्रवासी मजदूर या अन्य जो भी लोग जिले या राज्यों के बाहर जाने के लिए पटरियों के किनारे का रास्ता चुन रहे हैं। उनको पकड़कर क्वारंटीन किया जाए। इसके साथ ही रेलवे एक्ट के तहत पाबंद किया जाए।
विज्ञापन

आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर के मुताबिक रेल मंत्रालय की ओर से मिली गाइडलाइन के अनुसार सिपाहियों को गश्ती पर लगाया गया है। इनके साथ दरोगा भी तैनात रहेंगे। मालगाड़ी के चालक और परिचालकों से भी जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही जिले में जिस-जिस गांव से होकर रेल लाइन गुजर रही है। उक्त गांवों के प्रधानों से भी निगरानी रखने की अपील की है। इसके साथ ही सिविल पुलिस से उनके थाना क्षेत्रों में पड़ने वाली रेलवे लाइन की चौकसी के लिए अपील की गई है, जिससे कि कोई भी व्यक्ति पटरी का सहारा लेकर जिले के बाहर न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed