फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Route will remain diverted regarding CM Yogi public meeting

Aligarh News: सीएम योगी जनसभा को लेकर रूट रहेगा डायवर्ट, यह रहेगी यातायात व्यवस्था

Tue, 27 Aug 2024 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 09:52 PM IST
सार

सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू होगी, लेकिन एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी।

विज्ञापन
Route will remain diverted regarding CM Yogi public meeting
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खैर-सोमना रोड पर गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में होने वाली जनसभा को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू होगी, लेकिन एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी।  
विज्ञापन


डायवर्जन 
- टप्पल चेंजर यमुना एक्सप्रेस वे से खैर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
-  जट्टारी, गौमत से खैर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन गौमत चौराहा से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- सोमना मोड़ गभाना एनएच-34 से खैर की ओर आने वाले वाहन (कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले वाहनों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेगे। यह वाहन सोमना मोड़, गभाना से ही डायवर्ट होकर जाएंगे।
विज्ञापन

- कस्बा गोंडा से खैर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो गोंडा से ही डायवर्ट होकर जाएंगे। 
- खेरेश्वर चौराहा से खैर, जट्टारी की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन खेरेश्वर चौराहा से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- सोमना तिराहा कस्बा खैर से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले वाहन (कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले वाहनों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगे। 
- कस्बा खैर मिनी बाईपास तिराहा से कार्यक्रम स्थल सोमना रोड की ओर वाहन (कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले वाहनों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगे। 

नो-ट्रैफिक जोन
बैरियर बी-01 से लेकर हैलीपेड होते हुए बैरियर-बी-07 तक।

बैरियर्स-व्यवस्था
बैरियर-बी-1-      ग्राम उदयगढ़ी कट के तुरंत बाद।
बैरियर-बी-2-      हैलीपेड निकास से ठीक पहले। 
बैरियर-बी-3-      वीआईपी पार्किंग मार्ग कान्हा गोशाला मार्ग के तत्काल बाद।
बैरियर-बी-4-      कार्यक्रम स्थल कॉलेज गेट नंबर-04 व कॉलेज गेट नंबर-03 के मध्य।
बैरियर-बी-5-      कार्यक्रम स्थल के अंदर गेट नंबर-04 व गेट नंबर-03 को प्रथक करने हेतु।
बैरियर-बी-6-      सामान्य प्रवेश गेट नंबर-02 से ठीक पहले बैरियर बी-04 की ओर।
बैरियर-बी-7-      ग्राम ऐंचना से ठीक पहले एचटी लाइन के पोल के पास टयूबैल के सामने पार्किग पी-03 के पहले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed