फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Route diverted in Aligarh on Shab-e-Barat

Shab-e-Barat: मस्जिदों में धार्मिक तकरीर, मिलाद को लेकर शहर में रूट डायवर्ट, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

Sat, 24 Feb 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 11:12 PM IST
सार

अलीगढ़ महानगर में शव ए बरात पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में वाहन संचालक आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है।  एंबुलेंस व आपातकाल वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन
Route diverted in Aligarh on Shab-e-Barat
रूट रहेगा डायवर्ट - फोटो : Demo

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में शव ए बरात 25 फरवरी रात्रि में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मस्जिदों में धार्मिक तकरीर, मिलाद आदि का अयोजन किया जाएगा। इसे दृष्टिगत रखते हुए शहर में यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि त्योहार को लेकर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में वाहन संचालक आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस व आपातकाल वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन


बाह्य डायवर्जन

  • कानपुर, एटा, आगरा, हाथरस, मथुरा की ओर से सासनीगेट होकर आने वाले सभी वाहन बौनेर तिराहे व आगरा, मथुरा चेंजर से प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन आगरा पुल चेंजर से डायवर्ट होकर एटा/ कानुपर, खैर/ दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।  दिल्ली, खुर्जा की ओर से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन भांकरी पुल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 
  • विज्ञापन
  • खैर/ टप्पल की तरफ से नादापुल / शहर की तरफ आने वाले सभी वाहन खेरेश्वर चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अतरौली रोड की ओर से क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले वाहन क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी एवं महेशपुर तिराहा की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।


प्रतिबंधित मार्ग 
समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो लोडर आदि
कबरकुत्ता/माल गोदाम तिराहा से रेलवे रोड़ मीरूमल चौराहा/ ऊपरकोट, सब्जी मंडी से ऊपरकोट, मीरूमल चौराहा से सब्जी मंडी चौराहा/ फूल चौराहा, हाथी पुल के ऊपर एवं नीचे उस्मानपाड़ा से ऊपरकोट की तरफ प्रतिबंधित रहेगे। गूलर रोड से बारहद्वारी/ देहलीगेट चौराहे, भुजपुरा बाईपास से जंगलगढी, सासनी गेट चौराहे से जयगंज, रामबाग चुंगी तिराहा से केला नगर / दोदपुर चौराहे, जमालपुर तिराहे से यूनीवर्सिटी कैम्पस/ सिविल लाइन एएमयू सर्किल, रसलगंज चौराहा से बारहद्वारी चौराहे, देहलीगेट चौराहे, नांदा पुल की तरफ प्रतिबंधित रहेगे। 

आंतरिक डायवर्जन
25 फरवरी सांयकाल 7 बजे से 26 फरवरी को प्रातः 8 बजे तक
कबरकुत्ता की तरफ से ऊपरकोट, सब्जी मंडी से ऊपरकोट, हाथी पुल से ऊपर एवं नीचे उस्मान पाड़े से ऊपरकोट, तुर्कमान गेट, गूलर रोड से देहलीगेट चौराहे, प्रतिभा कॉलोनी, भुजपुरा बाईपास से जंगलगढी की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैंपो, लोडर आदि वाहनों को नही आने दिया जाएगा। यह वाहन नए बाईपास से ही अपने-अपने गंतव्य हो जाएंगे। थाना सासनी गेट की तरफ से जयगंज, रामबाग चुंगी तिराहा से केला नगर, दोदपुर चौराहे की तरफ, अलबरकात स्कूल की तरफ से जमालपुर/ यूनीवर्सिटी कैम्पस की तरफ, कठपुला की तरफ से भारी वाहन को सिविल लाइन की तरफ नही जाने दिया जाएगा। रसलगंज चौकी की तरफ से मलखान सिंह अस्पताल की ओर,  बरौला बाईपास स्थित सुरक्षा विहार मोड़ पर एसबीआई ब्रांच के पास बैरियर लगाकर सभी भारी वाहनों को सुरक्षा विहार कॉलोनी की तरफ नही जाने दिया जाएगा। बारहद्वारी से देहलीगेट चौराहे की तरफ चार पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, टैंपो, लोडर आदि वाहनों को नही जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed