फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Route diversion will continue from 7 am till the end of the program

कल्याण सिंह त्रयोदशीः सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक रहेगा रूट डायवर्ज

Fri, 17 Sep 2021 09:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will continue from 7 am till the end of the program
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में अतरौली आ रहे अति विशिष्ट व्यक्तियों को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह रूट डायवर्जन एक सितंबर सुबह 7 बजे से कार्यक्रम के समाप्त होने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

अतरौली, नरौरा रामघाट रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों की रूट व्यवस्था
- एटा, कानपुर रोड की तरफ से एटा चुंगी चौराहे की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बौनेर तिराहे से डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- कासगंज, छर्रा से अतरौली की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन गंगीरी तिराहे से पनैठी रोड डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली, गभाना की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन खेरेश्वर बाईपास से डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- आगरा, मथुरा रोड की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बाईपास होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- पलवल, दिल्ली, नोएडा से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें। यह वाहन खेरश्वर चौराहे से डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- क्वार्सी चौराहे से कोई भी भारी वाहन अतरौली की तरफ नहीं जाएगा।
बुलंदशहर, नरौरा से अतरौली की तरफ आने वाले भारी वाहनों की रूट व्यवस्था
- बुलंदशहर, नरौरा की तरफ से अतरौली की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन डिबाई रोड, एफएम टावर से डायवर्ट होते हुए सारसौल चौराहे से बाईपास होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- बुलंदशहर, नरौरा की तरफ से अतरौली की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था
- अलीगढ़, पाली, छर्रा, गोधा रोड से आने वाले आगंतुक अपने सभी प्रकार के वाहन अवंतीबाई चौराहे से लगभग 500 मीटर रामघाट अलीगढ़ रोड पर सावंरिया हॉस्पिटल के सामने पार्किंग स्थल पर पार्क होेंगे।

- रायपुर रेलवे स्टेशन से रामघाट रोड पर आने वाले व नरौरा की तरफ से आने वाले वाहन पैंठ चौराहे के पास नवीन अनाज मंडी पर पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे।
- वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल के बगल में की गई है।
लोगों से अपील है कि कार्यक्रम स्थल पर आपत्तिजनक सामान एवं बैग आदि न लाएं। डायवर्जन के समय संबंधित मार्गों पर गुजरने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें
- सतीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed