{"_id":"6a2097aa50e3b0cb45044d72","slug":"rottweiler-travelling-in-ac-coach-lands-in-aligarh-junction-lockup-aligarh-news-c-2-1-del1010-989322-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एसी कोच में सफर कर रहे रॉटवीलर, अलीगढ़ जंक्शन की हवालात पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एसी कोच में सफर कर रहे रॉटवीलर, अलीगढ़ जंक्शन की हवालात पहुंचे
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन की हवालात में बंद रोटवीलर कुत्तों का जोड़ा।
- फोटो : samvad
अलीगढ़ जंक्शन पर गुरुवार रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दिल्ली से झारखंड जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच से रेलवे सुरक्षा जवानों ने रॉटवीलर कुत्तों का जोड़ा कब्जे में लिया और हवालात में बंद कर दिया। गर्मी से बचाने के लिए बाहर एक पंखे का भी इंतजाम किया गया। सलाखों के एकदम नजदीक पानी से भरी बाल्टी का भी बंदोबस्त किया गया है।
हुआ यूं कि दिल्ली से आ रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के सेकंड एसी में एक व्यक्ति रॉटवीलर कुत्तों के साथ चढ़ा। देखने में ये एक जोड़ा लग रहा था। ट्रेन जैसे ही दिल्ली से रवाना हुई, दोनों कुत्ते कोच में इधर-उधर टहलने लगे। काले रंग के इस रॉटवीलर जोड़े को कोच में घूमता देख अन्य यात्री घबरा गए। शिकायत आने पर अलीगढ़ जंक्शन को अलर्ट किया गया। रात 10 बजकर 25 मिनट पर जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई तो आरपीएफ के जवान एसी 2 कोच में जैसे ही पहुंचे, उनकी नजर सामने खड़े इस जोड़े पर पड़ी। कुछ पल के लिए वे भी हैरान रह गए कि आखिर इन्हें पकड़े कैसें? काफी मशक्कत के बाद ट्रेन से उतार तो लिया, लेकिन नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे।
प्लेटफॉर्म पर देर रात तक जवानों के साथ अन्य कर्मचारियों की कुत्तों के पीछे भागदौड़ होती रही। आखिर में जवानों ने इन्हें पकड़ा और अलीगढ़ जंक्शन की हवालात में डाल दिया। गर्मी के चलते इनकी हवा के लिए पंखा लगाया गया और पीने के लिए पानी भी रखा लेकिन हवालात की तस्वीरें बाहर आने की जानकारी मिलते ही पर आनन फानन में इन्हें बाहर निकाला और पार्सल घर को सौंप दिया। आधिकारिक तौर पर रेलवे ने इस घटना की पुष्टि नहीं की, लेकिन देर रात स्टेशन परिसर में मौजूद हर कर्मचारी इस घटना की चर्चा कर रहा था। चर्चा में दोनों कुत्ते जर्मन शेफर्ड बताए जा रहे थे, लेकिन बाद में पता चला कि ये रॉटवीलर जोड़ा है। -
विज्ञापन
टूंडला उतरा मालिक, अलीगढ़ में भरेगा जुर्माना
रात एक बजकर 10 मिनट पर ट्रेन से टीसी का संदेश अलीगढ़ जंक्शन पहुंचा, जिसमें उसने बताया कि रॉटवीलर जोड़े का मालिक टूंडला स्टेशन पर उतर गया है। वह वापस अलीगढ़ जंक्शन आएगा और पार्सल घर में जुर्माना भरने के बाद इन्हें छुड़वाकर ले जाएगा। यह सुन आरपीएफ और अन्य कर्मचारियों ने राहत की गहरी सांस ली।
बुकिंग नहीं कराई, इसलिए पकड़ा
आरपीएफ ने बताया कि रेलवे में पालतू जानवर के साथ यात्रा करने के लिए बुकिंग करानी अनिवार्य है। बिना बुकिंग इस पर यात्रा दूरी के हिसाब से जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
अजनबियों से सतर्क रहते हैं रॉटवीलर
रॉटवीलर कुत्तों की एक बेहद शक्तिशाली, बुद्धिमान और वफादार नस्ल है जो मूल रूप से जर्मनी की है। ये मध्यम से बड़े आकार के होते हैं। अजनबियों के प्रति ये बहुत सतर्क और संशयी रहते हैं। अपने मजबूत शरीर और रक्षात्मक स्वभाव के कारण ये शानदार गार्ड डॉग होते हैं, हालांकि आक्रामक स्वभाव से बचने के लिए इन्हें सामाजिक मेलजोल की आवश्यकता होती है।