{"_id":"67712c59f54fd4eeef06b487","slug":"rotary-club-aligarh-pearl-celebrated-100th-birth-anniversary-of-raj-kapoor-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raj Kapoor: रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने मनाई राज कपूर की 100वीं जयंती, उनके गीतों को गाकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raj Kapoor: रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने मनाई राज कपूर की 100वीं जयंती, उनके गीतों को गाकर दी श्रद्धांजलि
Sun, 29 Dec 2024 04:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2024 04:34 PM IST
सार
हा वार्ष्णेय ने राजकपूर बन उनके गाने पर डांस किया। मनीष गुप्ता के गाने की प्रस्तुति ने तालियां बटोरीं। राज कपूर के गीत जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां ... ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन
राज कूपर के जोकर वेशभूषा के साथ महिलाएं
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक राज कूपर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। इस साल उनकी 100वीं जयंती मनाई जा रही है। रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने राज कपूर के गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सबसे पहले अभिनेता राज कपूर का जीवन परिचय दिया गया। क्लब के सदस्यों ने राज कपूर की फिल्मों और गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज कपूर के गानों पर सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। नेहा वार्ष्णेय ने राजकपूर बन उनके गाने पर डांस किया। मनीष गुप्ता के गाने की प्रस्तुति ने तालियां बटोरीं। राज कपूर के गीत जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां ... ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का भी परिचय दिया गया। क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट अखिल अग्रवाल ने कहा कि राज कपूर की 100वीं जयंती मनाकर भारतीय सिनेमा के महान स्तंभ को सम्मान दिया है।