फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   roposal sent to government for widening of Aligarh-Mathura State Highway

Good News: 110 करोड़ से 10 मीटर चौड़ा होगा अलीगढ़-मथुरा स्टेट हाईवे, 30 किलोमीटर लंबी सड़क होगी कवर

Wed, 24 Sep 2025 05:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 05:24 PM IST
सार

मौजूदा समय में यह सड़क कई जगह खराब हो गई है। चौड़ाई कम होने के कारण यहां ट्रैफिक जाम से भी जूझता रहता है। अलीगढ़-मथुरा स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि यात्रा का समय भी घटेगा।

विज्ञापन
roposal sent to government for widening of Aligarh-Mathura State Highway
हाईवे - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़-मथुरा स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने 110 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव योजना समिति अनुभाग में पहुंच गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। वर्तमान में सात मीटर चौड़ा यह मार्ग बढ़ाकर दस मीटर चौड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


यह परियोजना लगभग 30 किलोमीटर लंबी सड़क को कवर करेगी। इससे अलीगढ़ और मथुरा के बीच यातायात को सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने एक माह पूर्व शासन को यह प्रस्ताव भेजा था। जो अब योजना समिति के समक्ष पहुंच चुका है। मंजूरी मिलते ही निविदा प्रक्रिया और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस चौड़ीकरण से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि यात्रा का समय भी घटेगा। मौजूदा समय में यह सड़क कई जगह खराब हो गई है। चौड़ाई कम होने के कारण यहां ट्रैफिक जाम से भी जूझता रहता है। क्योंकि मथुरा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है लिहाजा इसके चौड़ीकरण की मांग अरसे से गूंज रही थी। शासन तक भी यह मामला पहुंच चुका है।

विज्ञापन

अलीगढ़-मथुरा रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह स्टेट हाईवे प्रदेश के प्रमुख मार्गों में से एक है। चौड़ीकरण कार्य में सड़क की मजबूती, ड्रेनेज सिस्टम और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। - संजीव पुष्कर, एक्सईएन, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है परियोजना

  • लंबाई: लगभग 30 किलोमीटर (अलीगढ़ से मथुरा की ओर)
  • वर्तमान चौड़ाई- 7 मीटर
  •  प्रस्तावित चौड़ाई- 10 मीटर (3 मीटर अतिरिक्त चौड़ीकरण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed