फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   roof fall in Bhujpura, women and his child injured.

भुजपुरा में मकान की छत गिरी, मां, बेटी और बेटा घायल

Sun, 28 Jul 2019 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
roof fall in Bhujpura, women and his child injured.
भुजपुरा क्षेत्र में मकान की छत गिरने से घायल महिला। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के कोतवाली क्षेत्र की भुजपुरा गली-2 में शनिवार की सुबह एक जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत के मलबे के नीचे मां, बेटी और बेटा दब गए। चीखपुकार मचने पर आए पड़ोसियों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

रहीला पत्नी स्व: मुमताज खान निवासी भुजपुरा अपने दो बच्चों खुशी (8) और रहीश (13) के साथ रहती है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे तीनों लोग कमरे में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी अचानक से भरभराकर छत गिर गई। तीनों मलबे के नीचे दब गए। पड़ोसियों ने दुर्घटना देख तुरंत तोड़ लगा दी। गली में चीखपुकार मच गई। घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर नगर कोतवाली के अनुसार घायलों की हालत में सुधार है। फिलहाल उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। छत की हालत जर्जर थी। दो दिन से हो रही बारिश के कारण छत गिरी है।
विज्ञापन

परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग
पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जिला अस्पताल में समाजवादी पार्टी की लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद और वार्ड 55 के पार्षद मोहम्मद हफीज अब्बासी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। बाबा फरीद ने कहा महिला के पति की मौत हो गई है। मकान भी टूटकर गिर चुका है। उपचार में भी पैसा खर्च होगा। प्रशासन को अपने कोष से परिवार के कम से कम पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान सुनील सविता, कमालुद्दीन, असलम, आरिफ, साबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed