फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbery at two petrol pumps in Aligarh

Aligarh: दो पेट्रोल पंप पर लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकदी-दो पहिया वाहन लेकर बदमाश फरार

Sat, 04 Jan 2025 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:54 PM IST
सार

अतरौली थाना अंतर्गत नरौना 12 नंबर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बदमाश छह हजार रुपए लूट ले गए। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के साधू आश्रम स्थित एचपी के पेट्रोल पंप से बीती रात 11 बजे चार हथियार बंद बदमाशों ने नकदी लूट ली।

विज्ञापन
Robbery at two petrol pumps in Aligarh
हरदुआगंज के साधु आश्रम पेट्रोल पंप पर रह गया बदमाशों का तमंचा - फोटो : संवाद

विस्तार

3 जनवरी की रात को करीब 11 बजे घने कोहरे के बीच सशस्त्र बदमाशों ने हरदुआगंज में मोनिका इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। यहां पंप कर्मियों को हथियारों से आतंकित करते हुए ऑफिस में रखा दो लाख का कैश निकाल लिया। सेल्समैन ने विरोध किया तो उसके ऊपर पास में रखा टीवी उठाकर फेंक दिया। बाद में सभी पंप कर्मियों के हाथ पैर बांधे औैर ऑफिस में बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद पंप कर्मियों ने किसी तरह से खुद को मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। वहीं दूसरी घटना अतरौली में स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। यहां से बदमाशों ने छह हजार का कैश और कर्मचारियों के मोबाइल लूट ले गए।  

विज्ञापन


हरदुआगंज क्षेत्र में कलाई माइनर के निकट मोनिका इंटरप्राइजेज पेट्रोल पंप है। इस पंप के स्वामी डा. वीरेंद्र चौधरी हैं। रात को  सेल्समैन वीरेंद्र शर्मा निवासी राज विहार पीएसी, अतरौली के गांव वरानदी निवासी प्रदीप और चौकीदार सत्यवीर सिंह निवासी कलाई हरदुआगंज ड्यूटी कर रहे थे। रात को करीब 11 बजे पांच बदमाश यहां पहुंचे और असलहे दिखाकर सभी को आतंकित करने लगे। सेल्समैन वीरेंद्र शर्मा ने विरोध किया तो एक बदमाश ने पास में रखा टीवी उठाकर वीरेंद्र के मुंह पर दे मारा। जबकि दूसरे बदमाश ने सेल्समैन प्रदीप पर तमंचा तान दिया। 
विज्ञापन

पंप पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए करीब दो लाख का कैश लूट लिया। बदमाशों ने पेट्रोल मशीनों को नियंत्रित करने वाली ऑटो मशीन को भी निकाल लिया। फिर सीसीटीवी कैमरे के तार काट डाले। तीनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए। जाते वक्त बदमाशों ने तीनों पंप कर्मियों के हाथ-पांव बांध दिए। मुंह पर भी टेप लगा दिया था। घने कोहरे के बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जाते वक्त बदमाश पंप पर खड़ी स्कूटी और बाइक को भी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पंप कर्मियों ने किसी तरह से खुद को बंधनमुक्त किया और किसी राहगीर से फोन लेकर पुलिस को सूचना दी।

पंप पर बिखरा सामानपुलिस का कहना है कि स्कूटी तो कुछ दूरी पर खड़ी मिल गई थी। वहीं बदमाशों ने दूसरी वारदात  अतरौली के गांव नरौना 12 नंबर स्थित पेट्रोल पंप पर की। यहां तैनात सेल्समैन गांव धुर्रा प्रेमनगर निवासी वरुण उर्फ भूरा व गांव बिरनेर निवासी रिंकेश कुमार से छह हजार का कैश और दोनों के मोबाइल फोन छीन ले गए। बताया जाता है कि उस वक्त इस पंप पर इतना ही कैश थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।   

अतराैली व हरदुआगंज क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात हुई लूटपाट की वारदात के खुलासे व बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। - अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed