{"_id":"662e861478b7f8944e021f94","slug":"robbery-at-night-from-petrol-pump-salesman-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पेट्रोल पंप सेल्समैन से रात में लूट, पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ घंटों में किए तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पेट्रोल पंप सेल्समैन से रात में लूट, पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ घंटों में किए तीन बदमाश गिरफ्तार
Sun, 28 Apr 2024 10:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:53 PM IST
सार
पेट्रोल पंप पर रात करीब सवा बारह बजे बाइक सवार एक युवक अपनी बाइक में 2100 रुपये का पेट्रोल डलवाने पहुंचा। उसके दो साथी पंप के बाद सडक़ सहारे खड़े थे। इसी बीच उसने इशारा कर अपने दोनों साथी बुला लिए और सेल्समैन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उससे धमकाकर 12 हजार 600 रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
लूट के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
मुरादाबाद नेशनल हाईवे स्थित गांव नगौला के पास पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 27 अप्रैल रात बदमाशों ने लूट कर ली। इस घटना की खबर पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए तीनों बदमाश रठगवां के पास दबोच लिए। तीनों को पूछताछ व माल बरामदगी के बाद 28 अप्रैल दिन में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुआ यूं कि नगौला स्थित पेट्रोल पंप पर रात करीब सवा बारह बजे बाइक सवार एक युवक अपनी बाइक में 2100 रुपये का पेट्रोल डलवाने पहुंचा। उसके दो साथी पंप के बाद सडक़ सहारे खड़े थे। इसी बीच उसने इशारा कर अपने दोनों साथी बुला लिए और सेल्समैन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उससे धमकाकर 12 हजार 600 रुपये लूटकर भाग गए। सेल्समैन ने सबसे पहले ये सूचना पंप स्वामी झम्मन लाल अग्रवाल को दी। वे मौके पर आए और पुलिस बुला ली। पुलिस जांच में पूरी घटना सीसीटीवी में कैद पाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो मुखबिर की सूचना पर रठगवां के पास से तीन बदमाश दबोच लिए गए। ये तीनों सीसीटीवी में कैद फुटेज से पहचान लिए गए। तीनों ने अपने नाम बुलंदशहर अहमदगढ़ कल्यानपुर निवासी हाल मौलाना आजाद नगर क्वार्सी निवासी उम्रदराज, मौलाना आजाद नगर का ही गुफरान व अल्लेहपुर चंदपा हाथरस का फरमान बताया। तीनों से लूट में प्रयुक्त बाइक यामाहा एफजैड व लूटी गई रकम में से 3700 रुपये, तमंचा आदि बरामद किए गए। सीओ तृतीय एएसपी अमृत जैन के अनुसार तीनों को जेल भेज दिया गया है।