फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbery at Loko Colony

अब लोको नई आबादी में लाखों का डाका

Thu, 24 Dec 2015 02:18 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 24 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Robbery at Loko Colony

अलीगढ़। महानगर में बेखौफ छुट्टा घूम रहे बदमाशों ने बुधवार शाम दिन छिपते ही फिर एक डकैती को अंजाम दे डाला। इस बार सिविल लाइंस की लोको नई आबादी में एएमयू डैंटल कॉलेज के सेवानिवृत्त सेक्शन अफसर के घर को निशाना बनाया। 

विज्ञापन

परिवार सहित बारात में गए गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में बदमाशों ने घर में अकेली मौजूद गृहस्वामिनी को बंधक बनाकर पीटा और मुंह में कपड़ा ठूंसते हुए बेटी की शादी के लिए एकत्रित की जा रही कई लाख की जेवरात-नगदी ले गए। देर रात शादी से लौटे गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई, तब पुलिस को खबर दी। तबियत बिगडने पर महिला को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।

विज्ञापन

लोको नई आबादी गली नंबर दो निवासी सेवानिवृत्त सेक्शन अफसर डॉ.सईद अख्तर सिद्दीकी घर में पत्नी शहनाज, चार बेटों व दो बेटियों संग रहते हैं। डैंटल कॉलेज में ही तैनात बड़े बेटे दानिश के अनुसार उनके पड़ोसी नियाज की बारात शाम को धौर्रा गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पापा, चारों भाई व दोनों बहनें बारात में गए। अम्मी शहनाज का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह घर में ही लेटी थीं। यह लोग घर से साढ़े सात बजे निकले। इसके बाद सवा आठ बजे छत के रास्ते एक बदमाश पहले घर में अंदर आया। इसके बाद महिला को अकेला लेटा पाकर छत पर ही मौजूद अपने चार-पांच अन्य बदमाश बुला लिए। अंदर आने के बाद महिला को डरा धमकाकर कुर्सी पर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।


इसके बाद अलमीरा की चाभियां लेकर ढाई लाख रुपये नगद व चार लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए। इसके अलावा उन्होंने पूरे घर की आराम से तलाशी ली। बदमाश करीब आधा घंटा घर में रहे। जाते समय बदमाश गली में खुलने वाले पिछले दरवाजे से गए। 


बाद में सवा दस बजे जब अकेले डॉ.सईद घर लौटे तो मुख्य दरवाजा नहीं खुला। वह पीछे के दरवाजे पर गए तो वह खुद ही खुल गया। अंदर घर में अंधेरा था। जब रोशनी की तो पाया शहनाज बंधी पड़ी थीं। पूरा सामान बिखरा पड़ा था। बाद में पुलिस व बच्चों को बुला लिया गया। 


दाशिन का कोल विधायक से बेहतर परिचय होने के कारण उन्हें भी सूचना दी गई। मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। महिला को तबियत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी बदमाशों की पहचान के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed