{"_id":"669308814984ce492201b4c4","slug":"robber-arrested-with-looted-money-and-apache-bike-khar-news-c-2-1-ali1010-434042-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लूटी हुई रकम व अपाचे बाइक सहित लुटेरा गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लूटी हुई रकम व अपाचे बाइक सहित लुटेरा गिरफ्तार, भेजा जेल
Sun, 14 Jul 2024 04:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:36 AM IST
सार
इगलास कोतवाली के गांव सुरजा कारोली निवासी हरेंद्र बाइक से अपनी बहन के घर तकीपुर जा रहे थे। मायारामगढ़ी के निकट अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मायारामगढ़ी के निकट तीन जून को हुई लूट के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने लूटी हुई रकम व अपाचे बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
3 जून को इगलास कोतवाली के गांव सुरजा कारोली निवासी हरेंद्र पुत्र नत्थी सिंह बाइक से अपनी बहन के घर तकीपुर जा रहे थे। मायारामगढ़ी के निकट अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था।
13 जुलाई को उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने जरारा नहर पटरी से कन्हैया पुत्र विपिन निवासी खानपुर थाना चंडौस को पकड़ा। उसने लूट की घटना स्वीकार की। उसके पास से साढ़े ग्यारह हजार रुपये और अपाचे बाइक बरामद हुई। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन