{"_id":"65fb4202d735dd8829013596","slug":"roadways-wheels-will-not-stop-till-april-1-aligarh-news-c-2-ali1009-353612-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 1 अप्रैल तक नहीं थमेंगे रोडवेज के पहिए, छुट्टी की गईं रद्द, स्टाफ को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 1 अप्रैल तक नहीं थमेंगे रोडवेज के पहिए, छुट्टी की गईं रद्द, स्टाफ को किया अलर्ट
Thu, 21 Mar 2024 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:37 AM IST
सार
15 मार्च से प्रोत्साहन योजना शुरू की है जो 1 अप्रैल तक जारी रहेगी। होली की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को इस योजना का वेतन के अलावा सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के छुट्टी लेने पर रोक रहेगी। केवल आपातकाल में ही छुट्टी अनुमन्य होगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज ने होली को लेकर चालक-परिचालक व स्टाफ के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसमें लगातार ड्यूटी कर लक्ष्य को पूरा करने वाले कर्मियों को वेतन के अलावा योजना का लाभ मिलेगा। होली पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कर्मचारियों के अवकाश भी रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
आरएम रोडवेज सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि होली को लेकर 15 मार्च से प्रोत्साहन योजना शुरू की है जो 1 अप्रैल तक जारी रहेगी। होली की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को इस योजना का वेतन के अलावा सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के छुट्टी लेने पर रोक रहेगी। केवल आपातकाल में ही छुट्टी अनुमन्य होगी। बताया कि दिल्ली-कानपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 200 बसें इस रूट पर संचालित की जा रही हैं। 20 बसें मथुरा, वृंदावन, अलीगढ़ रूट पर चलायी जा रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा हाथरस, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, नोएडा, पलवल रूट पर भी यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। बताया कि दिल्ली में स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। जो यात्रियों को बसों में बिठाने व उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएगा। चेकिंग दस्तों को भी सक्रिय कर दिया गया है। जो बिना टिकट यात्रियों की चेकिंग करने का काम करेगा। वर्कशाप के स्टाफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। रोड पर जाने वाली बसों को बिना जांच-पड़ताल के सड़क पर नहीं दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन