{"_id":"6a9fb7b7244f0e97e80007d7","slug":"roadways-contract-driver-climbed-on-mobile-tower-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रोडवेज संविदा चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा, सीजेपी की तर्ज पर बनाई 'डीजेपी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रोडवेज संविदा चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा, सीजेपी की तर्ज पर बनाई 'डीजेपी'
Tue, 08 Sep 2026 12:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:53 PM IST
सार
मोबाइल टावर पर चढ़े रोडवेज संविदा चालक ने ऊपर ही एक बैनर लगा रखा है, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ड्राइवर जनता पार्टी यानी डीजेपी बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा रोडवेज चालक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज में संविदा चालक के रूप में तैनात राजू सैनी मंगलवार को क्वार्सी चौराहा स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने रोडवेज अधिकारियों पर खुद के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राजू सैनी रावण टीला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोबाइल टावर पर चढ़े। सूचना मिलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राजू सैनी को टावर से नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सीजेपी की तर्ज पर बनाई डीजेपी यानी ड्राइवर जनता पार्टी
मोबाइल टावर पर चढ़े रोडवेज संविदा चालक ने ऊपर ही एक बैनर लगा रखा है, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ड्राइवर जनता पार्टी यानी डीजेपी बनाने की बात कही है। चालक वीडियो में डीजेपी के साथ आने के लिए ड्राइवरों से कह रहा है। बैनर में लिखा है कि डीजेपी ड्राइवर जनता पार्टी ... ड्राइवरों पर हो रहे अत्याचार, अब नहीं सहेंगे अपनी सरकार... चाहे शहीद होना पड़े में तट पर तैयार हूं... बीजेपी पार्टी हमेशा रहे। बैनर पर पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे हैं।
विज्ञापन