फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways buses earned eight crores in nine days

अलीगढ़ः नौ दिनों में मंडल की रोडवेज बसों से हुई आठ करोड़ से ऊपर की कमाई

Wed, 10 Nov 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses earned eight crores in nine days
गांधी पार्क बस अड्डे पर बस का इंतजार करते पर यात्री। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
दीपावली पर्व प्रोत्साहन योजना का आज एक दिन शेष बचा है, जबकि अब तक नौ दिनों में पूरे मंडल की बसों ने आठ करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। इस दौरान सात लाख से अधिक सवारियों ने सफर तय किया है। आज अंतिम दिन पूरा होने के बाद आय का आंकलन किया जाएगा। जबकि बुधवार को कासगंज, एटा और मुरादाबाद रूट पर बसों की संख्या कम रही। ऐसे में यात्री बसों के लिए परेशान हुए। वहीं हाथरस के अंदर बस न जाने से भी कई लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बता दें कि परिवहन निगम में दो नवंबर धनतेरस के दिन से दीपावली प्रोत्साहन योजना दस दिनों के लिए लागू की गई। जिसका बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। अब तक नौ दिनों में अलीगढ़ मंडल (हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़) की तकरीबन 500 बसों ने प्रतिदिन 80 लाख रुपये की कमाई की है। दीपावली और भाईदूज पर यह आंकड़ा सवा करोड़ के पार चला गया। अभी तक किए गए आंकलन के अनुसार आठ करोड़ से ऊपर की कमाई हो गई है। सात लाख से अधिक सवारियों ने अपना सफर तय किया है। वहीं लोगों की भीड़ अधिक होने और सीमित संख्या में बस होने के चलते बुधवार को कई यात्री शहर में परेशान दिखे। कासगंज, एटा और मुरादाबाद रूट पर बस नहीं मिली तो यात्री इंतजार करते रह गए। कुछ बस आईं तो उनमें चढ़ने के लिए धक्का मुक्की हो गई। घंटों के इंतजार के बाद किसी तरह यात्रियों ने सफर तय किया। यात्री खड़े होकर सफर करते हुए दिखाई दिए। जबकि हाथरस शहर के अंदर बसों के न जाने के चलते भी कई यात्री परेशान रहे। हाथरस से अलीगढ़ आने वाले यात्रियों ने बताया कि बाईपास पर आए, तब कहीं जाकर बस मिली। जबकि कई लोग तो टेंपो और डग्गेमार के सहारे सफर तय कर अलीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

शहर में लगा जाम, परेशान हुए लोग
शहर के अंदर जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ने से जाम के हालात बने रहे। गांधीपार्क बस स्टेंड से लेकर आगरा रोड पर सासनीगेट तक जाम लगा। दुबे पड़ाव पर भी यही स्थिति रही। वहीं सारसौल जीटी रोड पर भी कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों द्वारा जाम लगाया गया। जिसका प्रभाव यहां घंटों तक देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed