{"_id":"69ab44e0a48e64e39b0c9147","slug":"roadways-bus-hits-four-people-two-killed-aligarh-news-c-105-1-sali1005-102844-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बस ने चार लोगों में मारी टक्कर, दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बस ने चार लोगों में मारी टक्कर, दो की गई जान
विज्ञापन
जयप्रकाश का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर कटरा के पास शुक्रवार की शाम रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वाले दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।
थाना पुलिस के अनुसार, जवां के खुर्द दरियापुर निवासी जयप्रकाश (42) पुत्र कमल सिंह व अशोक कुमार (40) पुत्र ज्वालाप्रसाद शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गांव कटरा के पास अपने गांव के रितिन व धर्मवीर निवासी मलिकपुरा के साथ बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े थे। सभी लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इस बीच अलीगढ़ की ओर से आ रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने चारों में टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। अशोक को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शेष दो घायलों को बेहतर उपचार देने के लिए जेएन मेडिकल कॉलेेज भेजा है। हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने बताया है कि दोनों मजदूरी करते थे। जयप्रकाश अपने पीछे पांच व अशोक ने तीन बच्चों को रोते हुए छोड़ा है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया है बस को कब्जे में ले लिया है। अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।