फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus fell into a ditch while trying to avoid a truck, 11 injured

Aligarh News: ट्रक से बचने में खंती में चली गई रोडवेज बस, 11 घायल

Fri, 19 Jul 2024 05:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 19 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus fell into a ditch while trying to avoid a truck, 11 injured
 हादसे के बाद खंती में घुसी बस।  संवाद - फोटो : Samvad
बुधवार की रात करीब एक बजे दिल्ली जा रही बेवर डिपो की एक बस को गांव सिसरोई के पास ट्रक ने बगल से दबाया तो बचने में अनियंत्रित हुई बस जीटी रोड से नीचे खंती में चली गई। इससे बस में मौजूद 11 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




बस यात्रियों के अनुसार चालक ने आगे चल रहे ट्रक से साइड लेने के लिए डिपर दिया। इस पर ट्रक चालक ने बस को साइड दे दी। जैसे ही बस और ट्रक के केबिन बराबर में हो गए तभी ट्रक चालक ने ट्रक को बस की तरफ दबा दिया। ट्रक से बचाने के लिए रोडवेज के चालक ने स्टेयरिंग मोड़ी तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई।
विज्ञापन




मध्यरात्रि का समय होने से उस समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। अचानक झटके साथ खंती में बस जाने के दौरान सीटों से नीचे गिरकर सुनीता पत्नी दीपक, तारा सिंह पुत्र बच्चन लाल, शांतिलाल पुत्र सोनपाल, विपिन पुत्र शीशपाल, नरोत्तम पुत्र फतेह सिंह सभी निवासी मैनपुरी, आरती पत्नी हरी सिंह निवासी भागीपुर फर्रुखाबाद, सुभाष चंद्र पुत्र पटेल सिंह व शिवानी पुत्री मंसाराम निवासी फर्रुखाबाद सहित दिल्ली निवासी धनपाल सहित 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed