फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus fell from highway bridge one dead 25 injured

Delhi-Kanpur Highway: ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ खाई में गिरी बस, एक मौत; 25 जख्मी

Sat, 30 Jul 2022 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 01:28 AM IST
सार

इस दुर्घटना के बाद बस चालक का सुराग नहीं लग रहा है। मौके पर पहुंचे अलीगढ़ रोडवेज के अधिकारियों ने चालक सोनू पांडेय को जख्मी होना बताया। इस पर पुलिस को लगा कि भीड़ में वह अस्पताल पहुंच गया होगा। मगर शाम तक चालक का कहीं सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
Roadways bus fell from highway bridge one dead 25 injured
खेरेश्वर हाईवे स्थित अल्लाना मीट फैक्टरी के सामने खाई में गिरी रोडवेज बस। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

दिल्ली-कानपुर हाईवे बाईपास पर शुक्रवार तड़के फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी। बस चालक को नींद आने के कारण हुई इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री जख्मी हुए हैं। घायलों में से पांच की हालत नाजुक है, जिनका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, फर्रुखाबाद रोडवेज डिपो की बस दिल्ली से फर्रुखाबाद के लिए रात 10:45 बजे रवाना हुई। बस में दिल्ली से 25 यात्री सवार हुए और रास्ते से अन्य यात्री चढ़े। इस तरह बस में कुल 39 यात्री थे। सुबह करीब 3:30 बजे के आसपास बस रोरावर क्षेत्र में हाईवे बाईपास से गुजर रही थी। तभी एलाना मीट फैक्टरी के सामने वाले ओवरब्रिज पर चालक को नींद की झपकी आने पर बस एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, इसके बाद ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी। इस पर बस में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


दुर्घटना देख अन्य वाहन रुक गए और राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पाकर आसपास की आधा दर्जन पीआरवी सहित रोरावर, लोधा, देहली गेट, कोतवाली आदि थानों का फोर्स पहुंच मौके पर गया और खुद एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत भी पहुंच गए। पुलिस वाहनों व एंबुलेंसों के जरिये घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। कुल 25 यात्री घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 वर्षीय महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। जिला अस्पताल से पांच घायलों को नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल यात्री संदीप की ओर से बस के चालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

देर शाम मृत महिला की हुई पहचान
बस दुर्घटना में मृत महिला की देर शाम पहचान हो सकी। महिला के परिजन खोजते हुए अलीगढ़ पहुंचे। तीन बेटों चंद्रभान, सूरजभान और धीरज ने बताया कि यह उनकी 60 वर्षीय मां चंदावती निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद का शव है। उन्होंने बताया कि वे तीनों नोएडा में सिलाई का काम करते हैं। पिता की मौत हो चुकी है। चंदावती कुछ समय से नोएडा में थीं। बृहस्पतिवार रात गांव जाने के लिए उन्हें बस में बैठाया गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर तक घर न पहुंचने पर बेटों ने जानकारी की। तब पता चला कि अलीगढ़ में दुर्घटना हुई है। तब वे यहां आए। पहचान होने पर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

ये लोग हुए घायल
मोहम्मद शैयन शमसाबाद, फर्रुखाबाद, कपूर सिंह व उनकी पत्नी ऊषा देवी विजयपुर राजा का रामपुर, एटा, संदीप, उनकी पत्नी अंजली, बेटी पल्लवी सतउपुर नवाबगंज, फर्रुखाबाद, समीम फातिमा नवाबगंज, फर्रुखाबाद, अनिल कुमार राठौर सितोली थाना जहानगंज, फर्रुखाबाद (परिचालक), ममता द्विवेदी व उनकी बेटी मानवी अलीगंज, एटा, सोनू धौरलिया, हरदोई, रुकमपाल नया नगला जसरथपुर, एटा, बिजेंद्र नगला बली थाना जैथरा, एटा, छोटू कमालगंज, फर्रुखाबाद, संजय कुमार जसरथमुर, एटा, राम कमालगंज, फर्रुखाबाद, रामप्रताप नगला शादीपुर नवाबगंज, एटा, रामप्रताप व उनकी बेटी वंदना महेशपुर थाना राधेपुर, फर्रुखाबाद, पायल, करन, नितिन भोगांव, मैनपुरी, सौरभ करनपुर नवाबगंज फर्रुखाबाद सहित दो अन्य यात्री जख्मी हुए।

चालक का नहीं लगा पता
इस दुर्घटना के बाद बस चालक का सुराग नहीं लग रहा है। मौके पर पहुंचे अलीगढ़ रोडवेज के अधिकारियों ने चालक सोनू पांडेय को जख्मी होना बताया। इस पर पुलिस को लगा कि भीड़ में वह अस्पताल पहुंच गया होगा। मगर शाम तक चालक का कहीं सुराग नहीं लगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कहीं डर की वजह से भाग तो नहीं गया।


दुर्घटना के संबंध में बस चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकांश घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। कुछ यात्री अभी जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। एक महिला की मौत हुई है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। - कुलदीप सिंह, एसपी सिटी

 घायल कपूर सिंह

घायल कपूर सिंह- फोटो : CITY OFFICE

 

घायल सैफ

घायल सैफ- फोटो : CITY OFFICE

 

घायल रूकुम पाल

घायल रूकुम पाल - फोटो : CITY OFFICE

 

घायल विनोद

घायल विनोद - फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed