फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus and train services on Bhai Dooj in Aligarh

Aligarh News: भाई दूज पर लड़खड़ाई रोडवेज बस सेवा, भटकते रहे यात्री, ट्रेनों में भी नहीं मिली जगह

Fri, 24 Oct 2025 10:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 10:48 AM IST
सार

भाई दूज पर ट्रेनों में भी यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों में सीटों की जगह नहीं मिलने से मारा-मारी देखने को मिली।

विज्ञापन
Roadways bus and train services on Bhai Dooj in Aligarh
भाई दूज पर रोडवेज बस में भीड़ के कारण खिड़की पर खडी होकर जाती महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहार पर रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा यात्रियों की भारी भीड़ के आगे दम तोड़ गई। भाई दूज पर 23 अक्तूबर को भाई-बहनों को रोडवेज बसों की अव्यवस्थाओं का शिकार बनना पड़ा। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बेहद कम बसें चलीं। इससे यात्री घंटों बसों के इंतजार में भटकते रहे।

विज्ञापन


सारसाैल व मसूदाबाद बस स्टैंड पर कानपुर, एटा, मथुरा, आगरा, हाथरस, कासंगज, मुरादाबाद रूट पर जाने वाले यात्रियों की खासी भीड़ रही। बसों की कमी के चलते यात्री घंटों बसों के इंतजार में भटकते रहे। कुछ ने तो वाहन न मिलने पर अपना जाने का कार्यक्रम ही टाल दिया। उधर, यात्रियों की मजबूरी का डग्गेमार वाहन संचालकों ने खूब फायदा उठाया।
विज्ञापन

बस में भीड़
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव पर पर्याप्त बसें चलाई गईं। पिछले पांच दिनों में करीब डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों ने अपने गंतव्य तक सफर तय किया है। इससे रोडवेज का लोड फैक्टर काफी बढ़ा है, जिससे इस बार अधिक लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में भीड़
ट्रेनों में भी नहीं मिली जगह
भाई दूज पर ट्रेनों में भी यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों में सीटों की जगह नहीं मिलने से मारा-मारी देखने को मिली। अलीगढ़-दिल्ली रूट पर चलने वाली ईएमयू पैसेंजर, टीएडी व एचएडी पैसेंजर ट्रेनों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ रही। आलम यह रहा कि सीटों पर बैठने को लेकर धक्का-मुक्की होती रही। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने पर्याप्त संख्या में त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed