फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road shot up woman

पला रोड पर महिला को गोली मारी

Sat, 02 Jul 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Road shot up woman
रूसा हास्पिटल में भर्ती घायल महिला। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
थाना सासनी गेट के पला साहिबाबाद में शुक्रवार की सुबह मोबाइल की दुकान पर काम करने वाली एक महिला को बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।  महिला विवाहित है और पिछले चार महीने से अपने मायके रह रही थी। पुलिस के मुताबिक हमलावर को पहचान लिया गया है। पुलिस के मुताबिक एक तरफा झुकाव के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सासनी गेट पुलिस के मुताबिक सीमा शर्मा पुत्री स्वर्गीय पुरुषोत्तम शर्मा निवासी एडीए सासनी गेट, समद रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करती है। शुक्रवार की सुबह वह अपनी स्कूटी से दुकान पर जा रही थी। रास्ते में उसे बाइक सवार हमलावर ने रोक लिया और कुछ कहासुनी की। इसके बाद सीमा के गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में दांई ओर पीछे की तरफ लगी है। घटना के बाद हमलावर भाग गया। घायल सीमा को व्यापारी नेता यतेंद्र वाईके आदि ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक सीमा की शादी सन 2007 में किशनपुर निवासी एक युवक से हुई। लेकिन वैवाहिक जीवन में तालमेल नहीं रहा तो राहें अलग हो गईं। इस शादी से सीमा के पास एक बेटा भी है। इसके बाद सीमा ने दूसरी शादी बिजौली निवासी एक युवक से की। सीमा पिछले चार महीने से मायके में ही रह रही थी। सीमा की मां रीना शर्मा ने बताया कि हमलावर युवक सुभाष निवासी बिहारी नगर का घर के सामने ही कारखाना है। उसका घर में भी आना जाना था। इस तरह की घटना को वह अंजाम देगा। इसका अंदाजा नहीं था। सीमा को दो बहनें और हैें जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के संबंध में सुभाष निवासी बिहारी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed