फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road from Sarasaul crossing to exhibition ground Aligarh

Good News: सारसौल चौराहे से नुमाइश ग्राउंड तक 23 करोड़ से सड़क हो रही और चौड़ी, काम शुरू, जाम से मिलेगी निजात

Fri, 11 Jul 2025 06:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Jul 2025 06:50 AM IST
सार

अलीगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर है। सारसौल चौराहे से नुमाइश ग्राउंड तक की सड़क को और चौेड़ा किया जा रहा है। जिसमें 23 करोड़ खर्च होंगे। दोनों तरफ तीन-तीन मीटर सड़क चौड़ी होगी। इसके बाद यह मार्ग सिक्सलेन में तब्दील हो जाएगा।

विज्ञापन
Road from Sarasaul crossing to exhibition ground Aligarh
सारसौल रोड पर सड़क को चौड़ीकरण करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के जीटी रोड पर सारसौल चौराहे से लेकर नुमाइश तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। यह काम 23 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। सड़क चौड़ी होने से राहगीरों को सहूलियतें मिलेंगी।

विज्ञापन


वर्तमान समय में फोरलेन सड़क की चौड़ाई 12 मीटर है। दोनों तरफ तीन-तीन मीटर सड़क चौड़ी होगी। इसके बाद यह मार्ग सिक्सलेन में तब्दील हो जाएगा। यह मार्ग काफी व्यस्ततम मार्ग है। इसी मार्ग पर स्कूल, अस्पताल, आरटीओ दफ्तर, बैंक्वेट हॉल हैं। दिनभर 40 हजार दो पहिया, चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। जाम में फंसकर वाहन घंटों जूझते रहते हैं। 
विज्ञापन


दुकानदार शरद बंसल ने कहा कि अब सड़क चौड़ीकरण से जाम से निजात मिल जाएगी। मनीष कुमार ने कहा कि इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन आते-जाते हैं, जिससे रोजाना जाम लग जाता है। सिक्सलेन होने से काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारसौल चौराहे से नुमाइश तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। सड़क चौड़ी से लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा।-योगेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed