फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Acciedent

मिनी ट्रक पलटा, दो की मौत, 32 घायल

Tue, 10 Dec 2019 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Road Acciedent
सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
गोंडा थाना क्षेत्र के गांव बिरखु नगरिया के पास सोमवार की देर रात 35 लोगों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी मथुरा में अपने भांजे के यहां लोगों को भात पहनाकर लौट रहे थे। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं अन्य को मलखान सिंह जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर मथुरा और खैर से भी लोग अस्पतालों में पहुंच गए।
विज्ञापन

खैर थाना क्षेत्र के गांव सेवा नगला निवासी नेत्रपाल के भांजे अमित और सुमित निवासी भरतपुर रोड थाना हाईवे मथुरा की सोमवार को लग्न एवं टीका था। नेत्रपाल के परिवार के लोग टाटा 407 गाड़ी से भात पहनाने के लिए वहां गए थे। देर रात को समारोह से लौटते समय मिनी ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी। घायलों ने बताया कि वह गाड़ी काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। गाड़ी जैसे ही रात साढ़े नौ बजे के लगभग गोंडा के बिरखु नगला गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर मील के पत्थर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद गाड़ी गहरे गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी पलटते ही चालक कूदकर फरार हो गया। गाड़ी में सवार सभी लोग दब गए। लोगों ने चीख पुकार सुनकर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोकेश (25) पुत्र स्व. बनवारी लाल निवासी सेवा नगला खैर और उनके रिश्ते के भतीजे राकेश (24) पुत्र मोहनलाल की मौत हो गई। गोंडा थाना इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed