Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Road Accident on National Highway Out-of-Control Bus Crashes into Trailer in Etawah

UP: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस ट्रेलर में घुसी; चालक की दर्दनाक मौत और छह यात्री घायल

Mon, 23 Mar 2026 09:51 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 23 Mar 2026 09:51 AM IST
सार

यूपी के इटावा में नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित बस ट्रेलर में घुस गई। हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Road Accident on National Highway Out-of-Control Bus Crashes into Trailer in Etawah
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के इटावा में सोमवार तड़के नेशनल हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। इकदिल थाना इलाके के अंतर्गत ग्राम जगमोहनपुर के पास दिल्ली से बिहार जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चालक के दोनों पैर कट गए। अस्पताल ले जाते समय चालक ने दम तोड़ दिया, जबकि बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:40 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे आगे जा रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घटना के आधे घंटे बाद पहुंची इकदिल पुलिस 
चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अभय नारायण, इकदिल थाना पुलिस और फ्रेंड्स कॉलोनी टीएसआई  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे चालक और घायलों को बाहर निकाला।

 

हादसा बेहद दुखद है। चालक के दोनों पैर मौके पर ही अलग हो गए थे। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

बस में सवार करीब 6 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह हुए इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed