{"_id":"5ddd89f38ebc3e54b909fa0e","slug":"road-accident-khar-news-ali2198449127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाला नहर में गिरी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाला नहर में गिरी कार, युवक की मौत
विज्ञापन
नरेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : KHAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौमत बाजना रोड पर स्थित शिवाला नहर में सोमवार रात एक युवक कार सहित गिर गया। नहर में गिरने के बाद कार में पानी भरने से सेंट्रल लॉक सिस्टम फेल हो गया। जिसकी वजह से कार के दरवाजे और शीशे नहीं खुल सके। युवक प्रयास के बावजूद कार के अंदर से नहीं निकल पाया। कार के अंदर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकलवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली के भागीरथी विहार निवासी 25 वर्षीय नरेन्द्र गौतम पुत्र अमरपाल गौतम अपनी बहन पूजा की शादी का कार्ड देने सोमवार को खैर और मथुरा जाने के लिए आया था। सोमवार रात नौ बजे के लगभग शिवाला नहर पुल पर होकर बाजना तरफ जा रहा था। पुल के निकट सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार सहित नहर में गिर गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचा दिया। सूचना पर सोफा चौकी इंचार्ज शक्ति राठी पुलिस बल व क्रेन लेकर मौके पर पहुंच गये। वे स्वयं कपड़े उतार कर कुछ पुलिस कर्मियों के साथ नहर में उतर गये तथा कार को क्रेन की सहायता से नहर से बाहर निकलवाया। कार का शीशा तोड़कर नरेंद्र को बाहर निकाला गया। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार की सुबह तड़के उसके परिजन पहुंच गये। परिवार वालों का आरोप है कि कार में किसी वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे वह कार नहर में गिरी है। युवक दो बहनों में इकलौता भाई था उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसआई शक्ति राठी के अनुुसार कार पानी में गिरने के बाद गाड़ी लॉक हो गई थी और उसके शीशे भी नहीं खुल सके। जिसके चलते नरेन्द्र बाहर नहीं निकल पाया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।