फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident in UP Container and Max collide fiercely in Hathras many killed many injured in accident

UP: हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर, सात की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख; किया मुआवजे का एलान

Tue, 10 Dec 2024 05:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Dec 2024 05:35 PM IST
सार

हाथरस में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Road Accident in UP Container and Max collide fiercely in Hathras many killed many injured in accident
अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन के गांव जैतपुर के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर कंटेनर और मैक्स के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स में सवार सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा है। 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदपा के गांव कुम्हरई के 20 लोग रिश्तेदार समेत मैजिक से एटा के गांव नगला इमलिया के निवासी कैंसर मरीज को देखने के लिए जा रहे थे। गांव जैतपुर के पास कंटेनर ने मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर से मैजिक पलटते हुए खड्डे में जा गिरी। ग्रामीणों ने मैजिक में से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed