{"_id":"5e0e4b328ebc3e87bd3e689b","slug":"road-accident-iglass-news-ali223013984","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कैलाश का फाइल फोटो।
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कारस निवासी एक व्यक्ति की सीतापुर गांव के समीप छुट्टा गोवंश से टकराकर मौत हो गई। कारस निवासी कैलाश चंद्र पुत्र रतनलाल गांव लालपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर सेवारत था। वह एडीओ पंयायत कार्यालय में संबद्ध चल रहा था।
कैलाश बुधवार रात विकास खंड कार्यालय से बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। इगलास-हाथरस रोड पर सीतापुर गांव के समीप स्थित मंदिर पर एक सांड़ उसकी बाइक से टकरा गया। कैलाश बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां मेडिकल में उपचार के लिए भेज दिया। जहां उपचार के दौरान कैलाश की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, बीडीओ पंकज यादव व एडीओ. पंचायत आरपी पाराशर न पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक परिजनों को ढ़ांढस बंधाया। पैत्रिक गांव कारस में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के चार बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़की तथा एक लड़का है।