फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road accident

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Sat, 23 Nov 2019 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Road accident
अनिल का फाइल फोटो। - फोटो : IGLASS
कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ीपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। दोनों आलू की फसल में पानी लगाने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इनमें से एक युवक की अपनी विधवा भाभी से दो साल पहले ही शादी हुई थी और उससे आठ माह की बेटी है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिवार वाले रोते बिलखते हुए जिला मुख्यालय के लिए भागे। दूसरी ओर ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बावजूद उसमें बैठे 25 लोग बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम मोहनपुर निवासी जगदीश सिंह ने पहाड़ीपुर गांव में पट्टे पर खेत लिए हैं जिनमें आलू बो रखा है। जगदीश सिंह का बेटा अनिल सिंह (25) अपने साथ कजरौठ निवासी रोशनलाल (28) पुत्र भूरी सिंह को लेकर आलू की फसल में पानी लगाने के बाद शुक्रवार की शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। पहाड़ीपुर के समीप इगलास की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। दोनों युवक शादीशुदा थे।
विज्ञापन

रोशनलाल के सात व पांच साल की दो बेटियां हैं और तीन साल का बेटा है। वह मजदूरी करता था। अनिल के बड़े भाई की दो साल पहले इसी तरह खेतों की ओर जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद अनिल की शादी विधवा भाभी से हो गई थी। बड़े भाई से एक बेटा है जबकि अनिल से आठ माह की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed