{"_id":"678753f262d8c4f1070e4919","slug":"road-accident-fog-more-than-half-a-dozen-vehicles-collided-with-each-other-on-yamuna-expressway-in-aligarh-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम... आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़े; 100 बकरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम... आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़े; 100 बकरों की मौत
Wed, 15 Jan 2025 12:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:04 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम देखने को मिला। यहां आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में 100 बकरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, टप्पल थाना इलाके के 49वें पॉइंट पर तड़के सुबह करीब चार बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
एक बकरों से भरा ट्रक और सब्जियों से भरे तीन ट्रक के अलावा कार और अन्य वाहन आपस में टकरा गए। ट्रक में भरे 230 बकरों में से 100 बकरों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
हादसे में अंकुर (18) पुत्र बैरागी निवासी गोंडा के तरबगंज थाने के गोहानी, सिद्दीक खान(35) पुत्र नन्हें खान निवासी कानपुर देहात के अजगेन थाने के रेनापुर और मनीराम (50) पुत्र खरमान निवासी गाजीपुर के सादात थाने के कौडा घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।