फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

कांवड़ियों की सेवा कर लौट रहे तीन लोगों को टैंकर ने रौंदा, दो की मौत

Fri, 21 Feb 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर मडराक टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार शाम को बाइक सवार तीन युवकों को दूध के टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक हाथरस के सादाबाद और सासनी के हैं। कांवड़ियों ने पीछा कर टैंकर चालक को दबोच लिया। सूचना पर परिवार वाले रात अलीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला मंस्या निवासी मनीष कुमार (17) पुत्र स्व: पप्पू अपने भाई विष्णु और दोस्त प्रीतम (25) पुत्र महीपाल सिंह निवासी सासनी, हाथरस के साथ कांवड़ियों की सेवा क र अलीगढ़ से शाम पांच बजे घर लौट रहा था। मडराक टोल प्लाजा से दो सौ मीटर पहले अलीगढ़ की ओर से जाते दूध टैंकर ने सड़क किनारे चलते कांवड़ियों को बचाने के दौरान बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मनीष की मौके पर मौत हो गई। प्रीतम और विष्णु गंभीर घायल हो गए। इधर, कांवड़ियों ने पीछा कर टैंकर चालक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और घायलों सहित मृतक को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने प्रीतम और विष्णु को जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां कुछ देर बाद प्रीतम ने भी दम तोड़ दिया। विष्णु का उपचार जारी है।
विज्ञापन

बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान कर परिवार वालों को सूचना दे दी है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। चालक हिरासत में है। परिवार वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर, मडराक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed