फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   road accident, 17 people injured

जीटी रोडपर रोडवेज व मिनी बस टकराई, 17 घायल

Mon, 24 Jun 2019 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
road accident, 17 people injured
अकराबाद सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला। - फोटो : CITY OFFICE
अकराबाद (अलीगढ़)। रविवार की सुबह करीब दस बजे नानउ गांव के समीप रोडवेज बस व मिनी बस में जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनाें के चालक समेत 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें से छह को गंभीर हालत में अकराबाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी होने पर बरला सीओ भी अकराबाद सीएचसी पहुंचे और घायलों के हालचाल की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोपी से अलीगढ़ चलने वाली एक मिनी बस रास्ते में जगह-जगह सवारियां भरते, उतारते हुए चल रही थी। सुबह करीब दस बजे फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस से नानउ गांव के समीप उसकी सामने से भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही दोनों बसों में बैठी सवारियों में चीखपुकार और भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मिनी बस का चालक प्रेमपाल पुत्र हरीसिंह निवासी जुल्लूपुर सिहोर घायल होकर बस की स्टेयिरिंग व टूटी खिड़की के बीच फंस गया। सवारियों की चीखपुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। वहीं हादसे के बाद जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बसों से निकालकर लहूलुहान हालत में डायल 100 व थाने की जीप के जरिए अकराबाद सीएचसी भेजा। सीएचसी में मौजूद स्टाफ ने घायलों की मलहम पट्टी करने के बाद गंभीर रूप से घायल कुमारी रश्मी, राममूर्ति, रामा देवी, मुस्तकीम व मिनी बस के चालक प्रेमपाल को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिनी बस के घायल यात्री
राममूर्ति देवी पत्नी तोताराम, शिव कुमारी पत्नी हुकम सिंह निवासी गांव गुदमई, रमा देवी पत्नी रामबाबू निवासी धौराई, कुमारी रश्मी पुत्री पूरन सिंह निवासी जिरौली हीरासिंह, नजमा पुत्री असलम खां, मुस्तकीम पुत्र हसरुद्दीन निवासी भीमपुर, धर्मेंद्र कुमार पुत्र श्रीनिवास निवासी गांव भिनौली, मुरारीलाल पुत्र सूबेदार सिंह निवासी दुवागढ़, बनवारी लाल पुत्र सुनेहरी सिंह, विशाल पुत्र रोशनलाल निवासी गांव हीरापुर, आरिफ पुत्र रहीम खान निवासी अकराबाद, दलवीर सिंह पुत्र होडिल सिंह निवासी कनकपुर थाना अकराबाद, हाजिया पुत्री इरफान निवासी पुरदिल नगर थाना सिकंदराराऊ।
रोडवेज बस के घायल यात्री
इरशाद पुत्र खुदाबक्स निवासी गड़िया सीलन थाना मलावन जिला एटा, राम निवास पुत्र आत्माराम निवासी ककरा हरपालपुर जिला हरदोई, हुब्बलाल पुत्र रामसिंह निवासी कोडरा जहांगीरपुर।
नहीं थे सीएचसी प्रभारी, तीमारदारों ने किया इलाज
रविवार की वजह से अकराबाद सीएचसी में स्टाफ कम था। इससे घायलों को इलाज मिलने में कुछ विलंब हुआ। घायल दर्द से बुरी तरह कराह रहे थे। हादसे की जानकारी पर कुछ स्थानीय घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए थे। स्टाफ की कमी से वार्ड ब्वाय व सफाई कर्मी इलाज में जुटे थे। यह देख घायल मुरारीलाल का भाई महेश अपने स्वयं मलहम पट्टी लेकर भाई का इलाज करने में जुट गया। लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि गांव में मेडिकल स्टोर है इसलिए इलाज की कुछ जानकारी पहले से है।
उन्होंने अपने भाई के साथ अन्य घायलों के इलाज में भी सहयोग दिया। रूखाला हादसे के बाद भी सीएचसी में घायलों को समुचित इलाज न मिलने की चर्चा हुई थी। फिर हाईवे पर हादसे के बाद अकराबाद सीएचसी में घायलों का इलाज वार्ड ब्वाय और सफाई कर्मियों के ही भरोसे रहा। सीएचसी पर डॉक्टर घायलों को मिले नहीं। सीएचसी प्रभारी डॉॅ. विपिन कुमार का मोबाइल भी बंद रहा।

मिट्टी भरे डंपर की लापरवाही से हुआ हादसा
मिनी बस के चालक प्रेमपाल ने सीओ बरला को बताया कि हाईवे पर मिट्टी डाल रहे एक डंपर चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। डंपर चालक ने सामने से आकर अचानक डंपर को बस की ओर घुमा दिया। इस पर डंपर से बचने की कोशिश में मिनी बस सामने से आ रही रोडवेज बस से जा टकराई।

अकराबाद सड़क हादसे में घायल महिला।

अकराबाद सड़क हादसे में घायल महिला।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed