फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rngbrni grand procession came Ekadashi

रंगभरनी एकादशी पर निकली भव्य शोभायात्रा

Sun, 20 Mar 2016 02:19 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rngbrni grand procession came Ekadashi
हाोली - फोटो : महीपाल ‌सिंह
 रंगभरनी एकादशी शताब्दी महोत्सव के अवसर पर जयगंज स्थित मदन मोहनजी महाराज मंदिर से 100वीं भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान मथुरा-वृंदावन से बुलाई गई 15 झांकियां एवं 31 कुंटल गुलाल आकर्षण का केंद्र रहा। प्रसाद के रूप में 21 किलो का केक काटा गया।
विज्ञापन

राधारमण मंदिर वृंदावन से आए गोस्वामी नृसिंहदेव महाराज के सान्निध्य में निकाली गई शोभायात्रा में ठाकुरजी पर गुलाल उड़ाया गया। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर 35 नंबर स्कूल, सासनीगेट चौराहा होती हुई आगरा रोड स्थित गोपालजी की बगीची पर पहुंची। यहां ठाकुरजी पर गुलाल उड़ाकर पूजा की गई। समापन मंदिर पर हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा में हापुड़ से बुलाया गया महाराष्ट्र बैंड, द्वारिकाधीश, लक्ष्मीनारायन, रंगेश्वर महादेव, के सिंहासन के साथ राधा-कृष्ण, शंकरजी एवं राम परिवार की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। मथुरा से आई नफीरी भी आकर्षण रही। शुभारंभ पंकज गुप्ता भविष्य वक्ता ने किया तो कलश पूजन ब्लाक प्रमुख लोधा ग्रीश यादव एवं समाजसेवी राधेलाल शर्मा ने किया। चौकी पूजन बालकिशन वार्ष्णेय बल्लो, सुनील पाली, सत्यप्रकाश तिवारी, अशोक सक्सेना ने किया। सिंहासन पूजन ओमप्रकाश, प्रमोद अग्रवाल, हरीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम सिटी अवधेश तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम, सीए राजीव बंसल एवं बसपा नेता मनोज सक्सेना मौजूद रहे। कार्यक्रम में विनोद चौधरी, मुकेश बिहारी माहेश्वरी, गौरव गोदानी, विनोद यादव, आकाश यादव, राहुल वार्ष्णेय, अजय अग्रवाल, सोमदत्त गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed