{"_id":"6429dc9227e3a918f70b4d24","slug":"rmpu-exams-will-be-held-at-115-examination-centers-from-today-aligarh-news-c-2-ali1009-82863-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 115 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, 13 बनाए गए नोडल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 115 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, 13 बनाए गए नोडल केंद्र
Mon, 03 Apr 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:20 AM IST
सार
स्नातक और परास्नातक की द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरू हो रही हैं, जो 15 मई तक चलेंगी। बीएड, एलएलबी, बीएएलएलबी सत्र-2022-23 की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी, 15 मई तक चलेंगी। एलएलएम की परीक्षाएं पांच अप्रैल को होंगी, जो 13 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध 115 महाविद्यालयों में परीक्षाएं सोमवार से होंगी। इसके लिए अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा में 13 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि स्नातक और परास्नातक की द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरू हो रही हैं, जो 15 मई तक चलेंगी। बीएड, एलएलबी, बीएएलएलबी सत्र-2022-23 की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी, 15 मई तक चलेंगी। एलएलएम की परीक्षाएं पांच अप्रैल को होंगी, जो 13 अप्रैल तक चलेंगी। उन्होंने कहा कि नोडल केंद्र से इन परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र दिए और संग्रह किए जाएंगे।
विज्ञापन
कुलसचिव ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई कान्वेंट डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गंजडुंडवारा कॉलेज एटा, केए पीजी कॉलेज कासगंज को नोडल केंद्र बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन