{"_id":"6a070cc4bf945e0c97054389","slug":"rmpsu-vc-left-his-official-vehicle-and-walked-from-residence-to-office-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: ऊर्जा संरक्षण की मिसाल बने वीसी, सरकारी गाड़ी छोड़ आवास से ऑफिस पहुंचे पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: ऊर्जा संरक्षण की मिसाल बने वीसी, सरकारी गाड़ी छोड़ आवास से ऑफिस पहुंचे पैदल
Fri, 15 May 2026 05:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 05:39 PM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय वीसी प्रो एनबी सिंह व रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह अपने आवास से कार्यालय तक पैदल गए, जबकि उन्हें सरकारी गाड़ी मिली हुई है।
विज्ञापन
आवास से कार्यालय पैदल जाते वीसी प्रो एनबी सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेरणादायी पहल की है। उन्होंने अपने शासकीय वाहन सुविधा को छोड़कर आवास से विश्वविद्यालय कार्यालय तक पैदल जाने-आने का निर्णय लिया है। उनकी इस पहल को विश्वविद्यालय और आमजन के बीच सराहना मिल रही है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो एनबी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गैस, तेल, डीजल और पेट्रोल की बचत को लेकर किए गए आह्वान से प्रेरणा लेकर यह निर्णय लिया। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक-राष्ट्रीय और नैतिक दायित्व भी है।
विज्ञापन
प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक ईंधन खपत को कम करें और ऊर्जा संरक्षण के जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मानुशासन, सादगीपूर्ण जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का व्यापक अभियान है।
विज्ञापन
कुलसचिव भी पैदल पहुंचे कार्यालय
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह भी सरकारी गाड़ी की जगह पैदल अपने कार्यालय गए। उन्होंने कहा कि जहां तक हो सके हमें उर्जा संरक्षण में सहभागिता निभानी चाहिए। पीएम मोदी की अपील भविष्यगत संदेश भी देती है।