{"_id":"60228510fa718f45d61e4053","slug":"rld-leader-jayant-chaudhary-addresses-kisan-panchayat-attack-on-pm-modi-agitator-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जयंत चौधरी ने किसान पंचायत को किया संबोधित, पीएम मोदी के आंदोलनजीवी स्लोगन पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जयंत चौधरी ने किसान पंचायत को किया संबोधित, पीएम मोदी के आंदोलनजीवी स्लोगन पर कसा तंज
Tue, 09 Feb 2021 06:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचे। इगलास क्षेत्र के गांव मुरबार में किसान पंचायत आयोजित की गई थी। पंचायत में हजारों किसानों की भारी भीड़ मौजूद रही। पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी के आंदोलनजीवी स्लोगन पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि हम सब आंदोलनजीवी हैं। किसान आंदोलन में एक तरफ किसान शहीद हो रहे हैं तो पीएम संसद में ठहाके लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पगड़ी आपके पास है, पंचायत के पंच सामने बैठे हैं। अब फैसला आपको करना है। प्रधानमंत्री हों या कृषि मंत्री, संसद में बैठकर देश को गुमराह कर रहे हैं।
जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार देश को सुधारना नहीं, उजाड़ना चाहती है। ये सरकार अहंकार में चूर है। किसानों को कभी उग्रवादी, कभी आंदोलनजीवी तो कभी कुछ और बता रही है। नए कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों द्वारा आंदोलन किए जा रहे हैं। रालोद ने किसानों को अपना पूरा समर्थन दिया है।
विज्ञापन
मुरबार की किसान महापंचायत में जयंत चौधरी किसानों को कृषि कानून से होने वाले नुकसान से अवगत कराए। बता दें कि सोमवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए आंदोलनजीवी का उल्लेख करते हुए राजनीतिक दलों पर तंज कसा था।