फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RLD High Command removed District President

रालोद हाईकमान ने जिलाध्यक्ष को हटाया

Sun, 17 Jan 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
RLD High Command removed District President
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के हाईकमान ने कार्यकर्ताओं में असंतोष की वजह से जिलाध्यक्ष एडवोकेट भानु प्रताप सिंह को हटा दिया। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने पारिवारिक व्यस्तताओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दिया है।
जिलाध्यक्ष पद से हटाने व इस्तीफा देने को लेकर रालोद ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह (गुड्डू) व भानु प्रताप सिंह ने अपने-अपने तर्क दिए हैं। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ने जहां 16 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह व उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को संबोधित पत्र में अपनी पारिवारिक व्यस्तता के चलते अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है।
विज्ञापन

वहीं, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने 15 जनवरी शाम 7 बजे भानु प्रताप को जिलाध्यक्ष पद से हटाने का आदेश दिया था। उसी क्रम में उन्हें हटा दिया गया। हालांकि, जो पत्र प्रदीप कुुमार ने जारी किया है, उसमें तिथि का उल्लेख नहीं है। करीब छह महीने पहले भानु प्रताप जिलाध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के दावेदार
रालोद जिलाध्यक्ष की कुर्सी खाली होने के बाद नए जिलाध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई है। वहीं, जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, उनमें पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामबहादुर सिंह, नवाब सिंह छोंकर, गोपाल ठेकेदार, सुरेंद्र सिंह तेहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed