फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rishi's parents walked out of the strike by giving a three-day ultimatum

अलीगढ़ः तीन दिन का अल्टीमेटम देकर धरने से हटे ऋषि के माता-पिता

Thu, 16 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rishi's parents walked out of the strike by giving a three-day ultimatum
जहरीली शराब कांड में जेल गईं जवां की पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा की मौत के बाद पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे शराब माफिया ऋषि शर्मा के माता-पिता ने बुधवार को धरना समाप्त कर दिया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने ऋषि के माता-पिता को समझाया। तब जाकर वे माने और तीन दिन का अल्टीमेटम देकर धरना खत्म कर दिया। इस दौरान एसीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

रेनू शर्मा की मौत के बाद पिछले मंगलवार की शाम से ऋषि के माता-पिता आंबेडकर पार्क के बाहर धरने पर बैठे थे। इस दौरान अनिल चौधरी के माता-पिता भी धरने में शामिल रहे। इस दौरान रेनू की मौत की सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। हालांकि लगातार उन्हें समझाने का प्रयास प्रशासन के स्तर से किया जा रहा था। मगर वे नहीं माने। इधर, बुधवार को यहां ब्राह्मण समाज के सत्यकांत भारद्वाज, हाथरस से मनोज धबरैया आदि पहुंचे। परिवार को समझाया गया और कहा कि मामले में वृहद स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। तब जाकर परिजन मांगे और एसीएम-सीओ तृतीय को बुलाकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें तीन दिन का समय दिया गया है। अगर मांगों पर विचार नहीं हुआ तो फिर आंदोलन छेड़ा जाएगा। अधिवक्ता श्रीकांत शर्मा के अनुसार प्रशासन की ओर से उन्हें भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन

शराब कांड..ममता शर्मा की जमानत अर्जी खारिज
अलीगढ़। जहरीली शराब कांड में जवां छेरत में हुईं मौत के मामले में आरोपी ऋषि शर्मा के बड़े भाई मुनीष की पत्नी ममता शर्मा की जमानत अर्जी बुधवार को एडीजे-9 की अदालत से खारिज कर दी गई। एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार जवां से संबंधित मुकदमे में ममता शर्मा के अधिवक्ता की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब भेजा जाएगा ऋषि-मदनगोपाल का कथित ऑडियो
साइबर टीम ने शुरू की शराब माफिया के कथित ऑडियो की जांच
अलीगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुई शराब माफिया ऋषि शर्मा व मदनगोपाल की कथित ऑडियो की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। इस ऑडियो का सच उजागर करने के लिए पहले लैब भेजा जाएगा। ताकि यह जाना जा सके कि यह ऑडियो सही है या बनावटी है। फिर इसकी आवाजों का मिलान कराया जाएगा। हालांकि यह अब मुकदमे का हिस्सा नहीं है। फिर भी सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस स्तर से इसकी जांच कराई जा रही है।

बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें ऋषि व मदनगोपाल की आवाज बताई जा रही है। यह दोनों शराब की डील कर रहे हैं। अलीगढ़ के अलावा कई जिलों से जुड़ी डील की चर्चा हो रही है। साथ में जहरीली शराब कांड में जेल गए अन्य कई आरोपियों के नाम भी इस ऑडियो में लिए जा रहे हैं। इसकी जांच एसएसपी स्तर से साइबर सेल को सौंपी गई है। अब साइबर सेल इस ऑडियो को लैब भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed