फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh will be seen in 35 number jersey

Rinku Singh: 35 नंबर की जर्सी में रिंकू नजर आएंगे रिंकू सिंह, जानिए यह नंबर ही पसंद क्यों है उनको

Fri, 18 Aug 2023 03:47 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 03:47 AM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) खिलाड़ी और अलीगढ़ महानगर के रहने वाले रिंकू सिंह के लिए 35 नंबर की जर्सी रविवार को फिर भाग्यशाली साबित हुई। इस नंबर की जर्सी के लिए रिंकू लगातार कोशिश में थे। आईपीएल-12 में केकेआर के रिंकू को 10वें मैच में मौका मिला। इस मौके को रिंकू ने भुनाने की कोशिश की, जिसमें 25 गेंद में एक चौका और दो छक्कों के सहयोग से 30 रन जड़ दिए।

विज्ञापन
Rinku Singh will be seen in 35 number jersey
क्रिकेटर रिंकू सिंह 35 नंबर की जर्सी में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए शहर की शान रिंकू सिंह लकी 35 नंबर की जर्सी में नजर आएंगे। वह आईपीएल में 35 नंबर की जर्सी पहनकर कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलते हैं। आईपीएल और दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में आयरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच और एशियन गेम्स के लिए हो गया है। 

विज्ञापन


रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) खिलाड़ी और अलीगढ़ महानगर के रहने वाले रिंकू सिंह के लिए 35 नंबर की जर्सी रविवार को फिर भाग्यशाली साबित हुई। इस नंबर की जर्सी के लिए रिंकू लगातार कोशिश में थे। आईपीएल-12 में केकेआर के रिंकू को 10वें मैच में मौका मिला। इस मौके को रिंकू ने भुनाने की कोशिश की, जिसमें 25 गेंद में एक चौका और दो छक्कों के सहयोग से 30 रन जड़ दिए। रिंकू को केकेआर ने 80 लाख रुपये में रिटेन किया था। 
विज्ञापन


आईपीएल-11 में केकेआर ने रिंकू को 80 लाख रुपये में खरीदा था। रिंकू को तीन नंबर की जर्सी मिली थी। वह चार मैच भी खेले थे, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा। मनोवैज्ञानिक दबाव से जूझ रहे रिंकू ने वर्ष 2012 में स्कूल क्रिकेट वर्ल्ड कप में डीपीएस की ओर खेलते हुए 35 नंबर की जर्सी पहनी थी। वर्ल्ड कप में रिंकू का बल्ला खूब गरजा था। शानदार बल्लेबाजी के चलते उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी मिला था। शुक्रवार को पहले मैच में रिंकू अच्छी पारी खेलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महुआखेड़ा ग्राउड में हवन यज्ञ करते अर्जुन सिंह फकीरा

इसके लिए अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में स्कूल के संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा ने हवन-यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने आहुति दी। इस अवसर पर कोच मसूदुज्जफर अमीनी, सतीश यादव, अमित राजौरिया आदि मौजूद रहे। उधर, रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने कहा कि रिंकू के लिए घरवाले भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वह देश के लिए अच्छी पारी खेले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed