फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh has an old association with the number 35 jersey

Rinku Singh: 35 नंबर जर्सी से है रिंकू का पुराना नाता, भारतीय टीम में भी इसे पहन खेलना पसंद करेंगे रिंकू

Wed, 19 Jul 2023 04:17 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 04:17 AM IST
सार

35 नंबर की जर्सी को लेकर रिंकू सिंह ने कहा कि वैसे तो 35 नंबर की जर्सी उनके लिए लकी है। इस नंबर को पहनकर वह खेलना चाहेंगे। हालांकि, इसका फैसला बीसीसीआई करेगी।

विज्ञापन
Rinku Singh has an old association with the number 35 jersey
रिंकू सिंह की पसंद 35 नंबर जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए शहर की शान रिंकू सिंह लकी 35 नंबर की जर्सी में खेलना पसंद करेंगे। आईपीएल में 35 नंबर की जर्सी पहनकर वह कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलते हैं।

विज्ञापन


आईपीएल और दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बूते उनका चयन भारतीय टीम में एशियन गेम्स के लिए हो गया है। यह आयोजन सितंबर में होगा। 35 नंबर की जर्सी को लेकर रिंकू सिंह ने कहा कि वैसे तो 35 नंबर की जर्सी उनके लिए लकी है। इस नंबर को पहनकर वह खेलना चाहेंगे। हालांकि, इसका फैसला बीसीसीआई करेगी। भारतीय टीम में चुने जाने पर रिंकू ने अपने परिजनों, शुभचिंतकों और प्रशिक्षक मसूदुज्जफर अमीनी को दिया है। वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करना अच्छा लगेगा, लेकिन यह भी टीम प्रबंधन पर निर्भर करेगा कि उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारेंगे। रिंकू ने कहा कि खेल प्रशंसकों ने लगातार उनका उत्साहवर्धन किया है। उनकी दुआएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से भारतीय टीम में चुने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम में चुना जाना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है, जब पहली बार किसी खेल को अपनाता है, तभी उसके दिल-ओ-दिमाग में भारतीय जर्सी पहनने की ख्वाहिश होती है। वह इस मामले में खुशनसीब हैं कि वह भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं और जल्द ही भारतीय जर्सी उनके जिस्म पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed