{"_id":"5fc143b58ebc3e9c0416e987","slug":"ring-road-city-office-news-ali2497656166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर रिंग रोड की दरकार, मल्टी लेवल पार्किंग भी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर रिंग रोड की दरकार, मल्टी लेवल पार्किंग भी बने
विज्ञापन
जवाहर भवन सभागार में कार्यशाला को संबोधित करते मेयर मोहम्मद फुरकान।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ते हैं, जिसकी वजह से जाम और दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में शहर के बाहर रिंग रोड बनाई जाए। साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग की भी व्यवस्था हो। शहर में जलभराव एक बड़ी समस्या है। महायोजना 2031 को लेकर जवाहर भवन में शुक्रवार को हुई अहम बैठक में शहर विधायक संजीव राजा, मेयर मो.फुरकान एवं अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह की मौजूदगी में कंसलटेंट एजेंसी ने सर्वे रिपोर्ट पेश की और जनप्रतिनिधियों व आमजन से सुझाव मांगे। अभी तक 1500 से अधिक आपत्तियां और सुझाव आ चुके हैं। जिनका अध्ययन किया जा रहा है।
कंसलटेंट एजेंसी के अर्बन प्लानर संतोष चौधरी ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की जरूरत है। शहर के अंदर चल रही इंडस्ट्रीज को रिजर्व एरिया में ले जाने की जरूरत है। कच्चे माल के लिये रॉ मैटीरियल डिपो की जरूरत है। डिपो न होने के कारण भारी वाहन महानगर की सड़कों पर दौड़ते हैं, जो ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। शहर के अंदरूनी हिस्से से मुरादाबाद, दिल्ली, आगरा, मथुरा आदि जिलों का यातायात गुजरता है। इसे शहर से बाहर करने के लिए रिंग रोड बनाई जाए। आकस्मिक दुर्घटनाएं रोकने को जर्जर इमारतों की मरम्मत जरूरी है। शहर में जलभराव बड़ी समस्या है। उसमें सुधार होना चाहिए।
जल व हवा की गुणवत्ता सुधारने की आवश्यकता है। यहां किसी फैक्टरी में ईटीपी प्लांट नहीं हैं। तालानगर इंडस्ट्रियल एरिया में जगह नहीं है और सीडीएफ के पास अभी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट शुरू नहीं हुआ है। ताला एवं हार्डवेयर के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ में उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए एक म्यूजियम बनाया जाना चाहिए। जेवर एयरपोर्ट का अधिकतम फायदा उठाने के लिये यहां वन बीएचके, टू बीएचके एवं स्टूडियो अपार्टमेंट बनाने चाहिए। ग्रीन बेल्ट में रिपेयरिंग की दुकानें हैं, इन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कर इनके लिये वहां ग्रुप हाउसिंग बनाना चाहिये।
विज्ञापन
सर्वे से असंतुष्ट नजर आये शहर विधायक
अलीगढ़। कार्यशाला में मौजूद शहर विधायक संजीव राजा कंसलटेंट कंपनी के सर्वे से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि सही कार्ययोजना तब बनेगी, जब समाज के सभी वर्गों से चर्चा हो। तभी कंपनी द्वारा प्रस्तुत मेरा शहर मेरी पहचान लोगो के साथ न्याय हो सकेगा। उन्होंने कहा कि महायोजना वर्ष 2031 के बजाय वर्ष 2050 को ध्यान में रखकर बनाई जाए। भविष्य में मेट्रो संचालन के लिए भी जगह चिन्हित की जाए।
मेयर बोले- अलीगढ़ को दो हिस्सों में बांटकर हो काम
अलीगढ़। मेयर मो. फुरकान ने महायोजना 2031 का क्रियान्वयन महानगर क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटकर किया जाए। शहर भी दो हिस्सों में बंटा है। आधा हिस्सा कठपुला के एक ओर तो दूसरा हिस्सा दूसरी ओर है। नगर निगम चंद वार्डों को छोड़कर कूड़े का उठान तक नहीं करा पा रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिये आगरा की तर्ज पर बाहर से आने वाले वाहनों के लिये रिंग रोड बने। तालानगरी के नाम से मशहूर शहर की पहचान के लिये दिल्ली से आने वाले मार्ग में पड़ने वाले पहले चौराहे पर बड़ा सा ताला बनवाया जाए।
मेरा ही घर बना रहे हैं और मुझे ही मालूम नहीं है...
अलीगढ़। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल न करने पर मेयर मो. फुरकान का दर्द झलक पड़ा। उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि यह तो वही बात हुई कि मेरा ही घर बना रहे हैं और मुझे ही मालूम नहीं है।
इन लोगों ने भी दिए सुझाव
- आहुति संस्था के अशोक चौधरी ने अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने और कृषि भूमि बचाने का सुझाव दिया।
- पर्यावरणविद् रंजन राना ने कहा कि गुरसिकरन को जंगल घोषित कराकर फलदार पौधे लगवाए जाएं। मीट प्लांटों द्वारा भूजल दूषित करने पर अंकुश लगे।
- जियाउर्ररहमान ने कहा कि ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। कट्टी घरों में अनिवार्य रूप से ईटीपी प्लांट लगाए जाएं।
- एक्सपोर्ट एसोसिएशन के दिनेश चंद वार्ष्णेय ने फ्रेट कॉरिडोर के पास कंटेनर डिपो और एक्सपोर्ट जोन बनाने का सुझाव दिया।
- व्यापारी नेता ओपी राठी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को जीटी रोड से अतिक्रमण हटवाया जाए।
- व्यापारी संघर्ष समिति के हरेकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि बारहद्वारी में वेंडिंग जोन बने और चौराहों का विकास हो।
- डा.मधु आंधीवाल ने कहा कि नालों से अतिक्रमण हटवाये जाएं, जिससे सफाई सही ढंग से हो सके।
- प्रवीण आर्य ने कहा कि जलभराव की समस्या दूर करने के लिये सभी पोखरों को 20-20 फुट खुदाई हो।
महायोजना 2031 सर्वसम्मति व सहमति से बनेगी। यह पहली बैठक है। आगामी भविष्य में विभिन्न ट्रेड और वर्गों से जुड़े लोगों की अलग अलग बैठकें बुलाकर उनसे भी सुझाव लिये जाएंगे। इसके बाद महायोजना का फाइनल प्रारूप बनाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति यदि उन्हें सीधे सुझाव भेजना चाहे तो वह उनके पास भेज सकता है।
- प्रेम रंजन सिंह, एडीए उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नगर आयुुक्त