{"_id":"600b32338ebc3e32af7ef587","slug":"riding-on-bullock-carts-city-office-news-ali2544643185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल गाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेसियों ने कृषि कानूनों का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल गाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेसियों ने कृषि कानूनों का विरोध किया
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में बैलगाड़ी यात्रा निकालते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी।
- फोटो : CITY OFFICE
कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को लोधा के गांव हसनपुर में बैलगाड़ी पर सवार होकर गांव की परिक्रमा की और प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कि हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यह बैलगाड़ी यात्रा निकाली। यात्रा के बीच में विवेक बंसल ने रुक-रुककर लोगों को बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। वर्ष 2014 में जब से भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से किसानों का योजनाबद्ध तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा है।
पहले भूमि अधिग्रहण बिल और अब तीन नए काले कृषि कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने के लिए कांग्रेस ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था। इसी तरह कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों के साथ संघर्ष किया जाएगा।
इस अवसर पर सुनीता देवी, शांति देवी, उषा देवी, दाना देवी, ग्राम प्रधान सौदान सिंह बघेल, चेतराम बघेल, आनंदपाल, चरण सिंह, नवाब सिंह, कालीचरण, हीरालाल, संतोष, रामनरेश, राजबहादुर, नीरज तोमर, गौरव गुप्ता, यदि पंडित, अजय बघेल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, शाहिद खान, मुंतजिर आमिर, हनी यादव, पिंकू बघेल आदि मौजूद थे।