फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reward announced on two criminals absconding in firing near AMU Maulana Azad Library

AMU: मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पास फायरिंग में फरार दो अपराधियों पर इनाम घोषित, छात्रा को लगी थी गोली

Sun, 10 Dec 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 09:35 PM IST
सार

6 दिसंबर को एएमयू में दो छात्र गुटों में फायरिंग हुई। इस दौरान लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल लौट रही एक छात्रा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गई। अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। एक आरोपी पुलिस ने तत्काल नदीम तरीन हॉल में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी उस समय छत से कूदकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Reward announced on two criminals absconding in firing near AMU Maulana Azad Library
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पास फायरिंग और मेडिकल छात्रा को गोली लगने की घटना में फरार दो आरोपियों पर एसएसपी स्तर से 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये कुछ वर्षों में पहला ऐसा मामला है, जिसमें एएमयू में हुए आपराधिक घटनाक्रम में आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। वहीं, दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द संभव हुआ तो एसटीएफ को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से एएमयू में चल रहे आपराधिक घटनाक्रम के बीच 6 दिसंबर को दो छात्र गुटों में फायरिंग हुई। इस दौरान लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल लौट रही एक छात्रा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गई। अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। एक आरोपी पुलिस ने तत्काल नदीम तरीन हॉल में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी उस समय छत से कूदकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं ने गुस्सा जाहिर किया था। 
विज्ञापन


साथ में उसी दिन से एएमयू इंतजामिया द्वारा लगातार हॉल-हॉस्टलों की चेकिंग का अभियान जारी है। इधर, इस मामले में मूल रूप से गाजियाबाद विजय नगर सुदामापुरी हाल जोहराबाद सिविल लाइंस का अदनान उर्फ गोल्डन व टनटनपाड़ा कोतवाली का जफर उर्फ हाफीज फरार है। इन दोनों पर एसएसपी स्तर से 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू में हुए घटनाक्रम के साथ-साथ जिले भर में अपराधियों पर शिकंजा कसने का क्रम जारी है। इसी क्रम में एएमयू में माहौल खराब करने के दो आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed