{"_id":"657c9569a48501b5a50dd477","slug":"revenue-inspector-arrested-taking-bribe-of-three-thousand-rupees-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, चाय की दुकान पर बुलाकर ऐसे दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, चाय की दुकान पर बुलाकर ऐसे दबोचा
Fri, 15 Dec 2023 11:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:35 PM IST
सार
पीड़ित किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन थाने पर शिकायत की थी। राजस्व निरीक्षण ने 15 दिसंबर दोपहर पीड़ित किसान को तहसील परिसर स्थित एक चाय की दुकान पर बुलाया। जैसे पीड़ित ने रसायन लगे तीन हजार रुपये राजस्व निरीक्षक को दिए, तभी टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की टीम ने इगलास तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक ज्ञानप्रकाश संत को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऐसे दबोचा
गोरई क्षेत्र में जमीन संबंधित एक प्रकरण में पैमाइश करने के लिए यह रिश्वत मांगी जा रही थी। इस संबंध में पीड़ित किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन) थाने पर शिकायत की थी। राजस्व निरीक्षण ने 15 दिसंबर दोपहर पीड़ित किसान को तहसील परिसर स्थित एक चाय की दुकान पर बुलाया। जैसे पीड़ित ने रसायन लगे तीन हजार रुपये राजस्व निरीक्षक को दिए, तभी टीम ने उन्हें दबोच लिया। राजस्व निरीक्षक को दिए गए नोटों के नंबर पहले से ही टीम के पास अंकित थे। नोटों का नंबर मिलाने के बाद आगे की कार्रवाई हुई। टीम उसे वहां से उसे लेकर सासनीगेट थाने आई। थाने में आगे रिपोर्ट दर्ज कराने और साक्ष्य संकलन करने के साथ अन्य कार्रवाई शुरू की गई। एंटी करप्शन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार प्रकरण में पीड़ित की फरियाद पर पहले जांच की गई, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा गया है। ऐसे प्रकरण में पीड़ित का नाम और पता गोपनीय रखा जाता है, ताकि उस पर किसी तरह का दबाव न बनाया जा सके।
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश कराना चाहता था पीड़ित
इगलास। इस प्रकरण में गोरई निवासी पीड़ित अपनी जमीन की पैमाइश कर उसे मीटर के अनुसार दर्ज करना चाहता था। जिससे वह जमीन का पूरा सदुपयोग योजनाबद्ध ढंग से कर सके। इसलिए उसने राजस्व निरीक्षक के समक्ष इसका आवेदन किया था। इसी पर रिपोर्ट लगवाने और पैमाइश कराने के लिए उससे तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
विज्ञापन
सीओ ने किया था अगाह
लगभग एक पखवाड़े पूर्व इगलास सीओ डॉ. केजी सिंह ने तहसील दिवस में मौजूद कर्मचारियों को चेताया था कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न करें। एंटी करप्शन विभाग की टीम सतर्क है। अगर किसी भी कर्मचारी द्वारा किसी पीड़ित को रिश्वत लेने के लिए परेशान किया गया तो उसका नुकसान हो सकता है।