फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Returning to Delhi the ' fire-fighting ' busy MP

दिल्ली से लौटते ही ‘आग बुझाने’ में जुटे सांसद

Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Returning to Delhi the ' fire-fighting ' busy MP
दिल्ली से लौटते ही ‘आग बुझाने’ में जुटे सांसद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व विधायक मुनीश गौड़ हमला मामले में भाजपा नेता एवं रियल स्टेट कारोबारी राजेश भारद्वाज की गिरफ्तारी एवं राजेश भारद्वाज द्वारा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एवं उनके पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया पर इस केस में फंसाने का आरोप लगाने के बाद भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है। दो दिन से चल रही राजनीतिक उठापटक के दौरान अलीगढ़ से बाहर रहे  सांसद सतीश गौतम शहर में पहुंचते  ही इस आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ में पहुंचते ही सांसद ने मुनीश गौड़ प्रकरण में बयान जारी कर कल्याण सिंह एवं राजू भैया को घसीटे जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने रामलला के लिए अपनी कुर्सी को ठोकर मार दी। ऐसे महापुरुष के खिलाफ बोलना एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया जैसे उच्च स्तर के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी घोर निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जातियों के नेताओं से अपील की कि वह इस मामले में अदालत का निर्णय आने तक प्रतीक्षा करें और किसी की छवि खराब करने में अपना योगदान प्रदान न करें। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में पूरा प्रकरण है। अधिक सक्रियता दिखाकर अपने समाज व पार्टी का नुकसान न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सबसे दुखद यह है कि अनर्गल बयानबाजी करने वाले लोग अपनी-अपनी जाति के संगठनों को भी इसमें संलिप्त कर रहे हैं, जबकि यह विषय पूर्ण रूप से विधायक पर हुए जानलेवा हमले से संबंधित लोगों को कानून द्वारा सजा दिलवाने मात्र का है। उल्लेखनीय है कि राजेश भारद्वाज द्वारा कल्याण सिंह एवं राजू भैया पर आरोप लगाए जाने के बाद मौजूदा समेत पांच पूर्व जिलाध्यक्ष पत्रकार वार्ता कर राजेश भारद्वाज को पार्टी से निकालने की मांग कर चुके हैं। कल्याण सिंह एवं राजू भैया के पक्ष में लोधी समाज के नेता तो राजेश भारद्वाज के समर्थन में विश्व ब्राह्मण संघ के नेता आमने-सामने आ गए हैं। राजेश भारद्वाज के समर्थक राजू भैया का पुतला भी फूंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed