फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   return to school after summer vacation

गर्मी की छुट्टियां खत्म: स्कूल पहुंचे बच्चे, तिलक लगाकर हुआ स्वागत, खिलाया हलवा

Sat, 29 Jun 2024 02:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 02:12 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय 25 जून को खुल गए थे। 25 से लेकर 27 जून तक विद्यालय परिसर और कक्ष की साफ-सफाई की गई थी। 28 जून को संविलियन विद्यालय एलमपुर में शिक्षिकाओं ने विद्यालय के प्रवेशद्वार पर विद्यार्थियों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
return to school after summer vacation
एलमपुर कंपोजिट विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करती शिक्षिकाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों के बाद पहली बार विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत माथे पर तिलक लगाकर किया गया। बच्चों को खीर और हलवा भी खिलाया गया। पहले दिन 35 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे। शिक्षकों का दावा है कि कल से बच्चों की संख्या में इजाफा हो जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय 25 जून को खुल गए थे। 25 से लेकर 27 जून तक विद्यालय परिसर और कक्ष की साफ-सफाई की गई थी। 28 जून को संविलियन विद्यालय एलमपुर में शिक्षिकाओं ने विद्यालय के प्रवेशद्वार पर विद्यार्थियों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। कक्षा एक और छह में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का विशेष रूप से स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचे कुछ विद्यार्थी खुश थे, तो कुछ उदास नजर आए।
विज्ञापन

बच्चों का स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन विद्यार्थियों ने कैरम, शतरंज सहित कई खेल भी खेले। बारिश के चलते कई विद्यालयों में जलभराव रहा। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एक जुलाई को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 जून के मध्य विद्यालय सुबह 7:30 बजे से सुबह 10 बजे तक संचालित किए जाएंगे। 1 जुलाई से विद्यालय अपने नियमित समय यानी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। उधर, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed