फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired soldier entered the house and raped a minor

Aligarh News: सेवानिवृत्त फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2024 12:56 AM IST
सार

कक्षा 9 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा 5 मार्च को घर पर अकेली थी। पिता काम पर गए थे और माता शादी में बाहर गई हुई थीं। इसी का फायदा उठाकर मोहल्ले में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Retired soldier entered the house and raped a minor
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक नाबालिग से सेवानिवृत्त फौजी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी सहमी पीड़िता ने आपबीती अपने माता पिता को बताई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ टप्पल थाना में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ खैर ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा 9 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा 5 मार्च को घर पर अकेली थी। पिता काम पर गए थे और माता शादी में बाहर गई हुई थीं। इसी का फायदा उठाकर मोहल्ले में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को भी बताने पर आरोपी ने पीड़िता व उसके घर वालों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
विज्ञापन


डरी सहमी पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो पिता ने दवा दिला दी। 9 मार्च को शादी से घर लौटी मां को बेटी ने पूरी घटना बताई। पिता ने बेटी को एसएसपी ऑफिस ले जाकर क्षेत्र के गांव मांदक निवासी आरोपी मनजीत सिंह पुत्र लेखराज सिंह के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद टप्पल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506, 452 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता पांच बेटियों में सबसे बड़ी है। वहीं आरोपी दो बच्चों का पिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed