फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Restraint is the decoration of life

संयम ही जीवन का शृंगार है : आचार्य निर्भय

Tue, 06 Sep 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Restraint is the decoration of life
खिरनी गेट दिगम्बर जैन मंदिर में छात्र छात्राओं का सम्मान करते पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
खिरनीगेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व के छठवें दिन उत्तम संयम धर्म आराधना के मौके पर आचार्य निर्भय सागर ने कहा कि संयम ही जीवन का शृंगार है। मनुष्य संयम धारण कर सकता है, इसलिए समस्त जीवों में वह श्रेष्ठ है, जिसके जीवन में संयम नहीं, उसका जीवन बिना ब्रेक की गाड़ी जैसा है। संयम बिना प्राणी अधूरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर लेता है, वह निर्वाण प्राप्त कर सकता है। जीवन में नियंत्रण जरूरी है। अश्व को लगाम, हाथी को अंकुश, ऊंट को नुकील और वाहन के लिए ब्रेक जरूरी है। इससे पहले सुबह मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन आदि हुआ। दोपहर को श्री पार्श्वनाथ पंचायत में श्री शीतलनाथ विधान के पुण्यार्जक अरुण जैन, प्रदीप जैन परिवार एवं हेमंत कुमार जैन, अनीता जैन परिवार रहे। सायंकालीन संगीतमय आरती, गुरुभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दिगम्बर जैन महा समिति इकाई संख्या एक के मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह में पुरस्कृत किए गए। मुख्य अतिथि देशदीपक जैन, केंद्र अधीक्षक नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर कुलपति आरएमपीयू थे। यहां बाल ब्रह्मचारी मनीष भैया, मानस जैन, डॉ. मानव जैन, प्रद्युम्न कुमार जैन, शैलेंद्र जैन, सुरेश जैन, अम्बुज जैन, मयंक जैन, मुनेश जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, अंशुल जैन, संजय जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed