{"_id":"5f6121898ebc3e6d3a714235","slug":"resolution-day-grievances-of-complaints-against-government-machinery-city-office-news-ali243907064","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस: सरकारी मशीनरी के खिलाफ शिकायतों का निकला गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस: सरकारी मशीनरी के खिलाफ शिकायतों का निकला गुबार
विज्ञापन
समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते डीएम चंद्रभूषण सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल में छह माह बाद मंगलवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कोल तहसील की शिकायतों को कृष्णांजलि सभागार में सुना। 26 शिकायतें पहुंची जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। खास बात यह रही कि सरकारी मशीनरी के खिलाफ लोगों ने शिकायतों में गुबार निकाला।
किसी फरियादी ने निजी समस्या रखी तो किसी ने सार्वजनिक समस्या के निराकरण की फरियाद की। अनियमितताओं की शिकायतें भी डीएम के समक्ष पहुंची। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर शिकायतों के निस्तारण का आदेश दिया। समाधान दिवस में एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसडीएम कोल अनिता यादव, सीएमओ बीपीएस कल्याणी मौजूद रहे।
समस्याओं पर एक नजर
- विजयपाल सिंह निवासी ग्राम गोभरा ने डीएम को बताया कि तालाब के गाटा संख्या 26513 रकबा 3.8040 हेक्टेयर पर गांव के लोगों ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद भी कब्जा नहीं हटवाया गया। डीएम ने बीडीओ अकराबाद व लेखपाल को 24 घंटे में निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
- शीशपाल सिंह पुत्र पल्लू सिंह निवासी ग्राम बाढौन, लोधा ने चकरोड पर कब्जा होने की शिकायत की। डीएम ने आरआई व लेखपाल को निर्देश दिए कि चकरोड को दो दिन के अंदर कब्जा मुक्त कराया जाए। ऐसा न होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रीति देवी पत्नी किशोरी लाल निवासी ग्राम पानखानी ने बताया कि उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। अभी तक कनेक्शन नहीं मिला। कोछोड़ विद्युत उपकेंद्र के अधिकारी, कर्मचारी बेवजह परेशान कर रहे हैं। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को शिकायत के निस्तारण करने के लिए दो दिन का समय दिया।
- संजय सिंह निवासी ग्राम समस्तीपुर कीरत ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा के कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। डीएम ने डीसी मनरेगा को जांच के आदेश दिए।