फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Resident doctor's broke hand in JN Medical College

जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर का तोड़ा हाथ, साथी गए हड़ताल पर

Fri, 05 Mar 2021 04:35 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Mar 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Resident doctor's broke hand in JN Medical College
जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर का तोड़ा हाथ। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीज का तुरंत इलाज करने को लेकर विवाद हो गया। तीमारदारों ने रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट की, जिससे उनका हाथ टूट गया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में रिजवान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व अन्य मांगों के लिए विवि प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया गया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. असद आलम ड्यूटी पर थे। उन्होंने बताया कि रिजवान नाम का व्यक्ति आया और खुद को विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र बताते हुए मरीज का तुरंत इलाज करने के लिए कहने लगा। डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन से मरीज ट्रांसफर होकर आया था। इस पर मरीज का ट्रीटमेंट कार्ड मांगा तो रिजवान भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। रिजवान के साथ एक व्यक्ति और था। गाली गलौज का विरोध करने पर रिजवान लोहे की छड़ से डॉ. असद को मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. असद का आरोप है कि बचाव करने में वह गिर गए और उनका हाथ टूट गया। शोरशराबा होने पर मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी व अन्य डॉक्टर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग चुके थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीओ अनिल समानिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में रिजवान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed